मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

31 दिसंबर 2010

अब पीजी मेडिकल में कॉमन एंट्रेंस टेस्ट नहीं

अगले साल से मेडिकल के पीजी कोर्स (एमडी, एमएस) में प्रवेश के लिए देश में कॉमन एंट्रेस टेस्ट (सीईटी) नहीं होगा। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) की ओर से इसी हफ्ते यह फैसला लिया गया है। अब अलग अलग राज्यों की प्रवेश परीक्षा अलग होगी। जयपुर में राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की ओर से प्री—टेस्ट आयोजित किया जाता है। कार्यवाहक कुलपति डॉ.राजाबाबू पंवार ने बताया कि हम एमसीआई के आदेश का इंतजार कर रहे हैं।

यूजी कोर्स का निर्णय हैदराबाद में: एमसीआई के एक अधिकारी के अनुसार, यूजी कोर्स का निर्णय 12 व 13 जनवरी को हैदराबाद में राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों की बैठक में लिया जाएगा। एमसीआई की ओर से स्वास्थ्य मंत्रालय को यूजी (एमबीबीएस) में प्रवेश के लिए देश में एक प्रवेश परीक्षा आयोजित कराने का प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

सीसीटीवी कैमरे लगेंगे: स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय प्रशासन ने आए दिन अनियमितताओं की शिकायतों के मद्देनजर सभी विभागों, सेमिनार हॉल, मुख्य गेट व रिसेप्शन में क्लोज सर्किट टीवी (सीसीटीवी) कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। कार्यवाहक कुलपति डॉ.राजाबाबू पंवार ने बताया कि सिस्टम लगाने के लिए राजकॉम्प के अधिकारियों से बातचीत चल रही है। इसके साथ ही ऐसा कंप्यूटराइज्ड सिस्टम तैयार किया जा रहा है, जिसके जरिए विश्वविद्यालय के अधिकारियों को स्टूडेंट्स की शिकायतों की जानकारी ऑनलाइन मिल सकेगी(दैनिक भास्कर,जयपुर,31.12.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।