मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

02 दिसंबर 2010

दिल्ली में नर्सरी दाखिलाःआईपी एक्सटेंशन और प्रीत विहार के स्कूल

दिल्ली सरकार ने राजधानी के निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिला शुरू करने की घोषणा की है। नईदुनिया ने दिल्ली के विभिन्न इलाकों के प्रमुख स्कूलों की खासियत से पाठकों को रूबरू कराने की शुरुआत की है। नईदुनिया के संवाददाताओं की टीम अलग-अलग इलाकों में जाकर लोगों से बातचीत करके वहां के प्रमुख स्कूलों की पूरी जानकारी पाठकों दे रही है। इससे अभिभावकों को अपने बच्चे के लिए पसंदीदा स्कूल चुनने में मदद मिलेगी। इस कड़ी में पेश है आईपी एक्सटेंशन, प्रीत विहार के प्रमुख स्कूलों की जानकारी।

स्नेह इंटरनेशनल स्कूल
न्यू राजधानी एंक्लेव, विकास मार्ग
प्राचार्य : ऋृतु गुप्ता
स्नेह इंटरनेशनल स्कूल व्यवहारिक और आधुनिक शिक्षण पद्धति के साथ चलता है। स्कूल बच्चों का हर तरह से विकास करता है जिससे कि वह भविष्य में अच्छा करें। स्कूल का मानना है कि शिक्षा के साथ ही अनुशान बहुत जरूरी है। स्कूल का कैंपस बहुत अच्छा तैयार किया गया है।

बच्चों के लिए सुविधाएं

* बच्चों को भारी बैग के साथ स्कूल ना आना प़ड़े इसके लिए लॉकर बनाए गए हैं।

* ब़ड़े खुले खेल के मैदान हैं। बच्चों के लिए टेनिस कोर्ट, क्रिकेट पिच, वॉलीबॉल, बास्केट बॉल कोर्ट है।

* कंप्यूटर लैब, मैथ साइंस लैब

* मिनी ऑडीटोरियम

* मल्टी मीडिया के साथ कंप्यूटर एडेड ऑडियो विजुअल सुविधा

* हर कक्षा में सीसीटीवी कैमरे, कंप्यूटर और टीवी हैं।

* खाने के लिए मेस है।

* बच्चों के नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए मेडिकल क्लीनिक है।

नर्सरी में सुविधाएं

* छोटे बच्चों का विंग बहुत ही खूबसूरत तैयार किया गया है।

* बच्चों के लिए , एक्टिविटी सेंटर है जहां बॉल पूल, डॉल हाउस और दूसरे खेलों के इंतजाम है।

* कैंपस में बच्चों के लिए बहुत सुंदर चिल्ड्रन पार्क है।

* छोटे बच्चों का करिकुलम कुछ ऐसे तैयार किया जाता है जिसमें उनकी प़ढ़ाई में रुचि ब़ढ़े।

* शिक्षक बच्चों को खेल खेल में प़ढ़ाई करवाती हैं जिससे कि बच्चे जल्दी सीखे।

* छोटे बच्चों को ग्रुप में गतिविधियां करवाई जाती हैं।




एवीबी स्कूल
आईपी एक्सटेंशन
प्राचार्य : ऋतु वर्मा


एवीबी स्कूल का कहना है कि बच्चों का संपूर्ण विकास तभी हो सकता है जब उनके नैतिक मूल्यों का भी विकास हो। उन्हें पूरी तरह से तैयार करने के लिए उनके लिए विभिन्न गतिविधियां भी जरूरी है। स्कूल बच्चों के लिए यातायात के साधन भी मुहैया करवाता है।

स्कूल में सुविधाएं

* एक्टिविटी रूम जहां बच्चों को विभिन्न गतिविधियां करवाई जाती है।

* स्पोर्ट्स रूम, विभिन्न खेलों के लिए प्रशिक्षण।

* बच्चों के लिए प्रयोगशालाएं, बच्चों और शिक्षकों के लिए रिसोर्स रूम है।

* विकलांग छात्रों के लिए विशेष इंतजाम।

* स्कूल में बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस और लॉन टेनिस का प्रशिक्षण दिया जाता है।

* इसके साथ ही आर्ट एंड क्राफ्ट, क्ले, ड्रामा म्युजिक भी है।

* बच्चों को सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू कराने को एतिहासिक स्थलों पर ले जाया जाता है। एवीबी पब्लिक स्कूल


मायो इंटरनेशनल स्कूल
आईपी एक्सटेंशन
प्राचार्य : हेमबाला 


मायो इंटरनेशनल स्कूल आईपी एक्सटेंशन सीबीएसई के क्षेत्रीय कार्यालय के पास है। स्कूल नर्सरी से बारहवीं कक्षा तक है। स्कूल में बच्चों के विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों होती है और सभी खेल प्रशिक्षण दिए जाते हैं। स्कूल में बोर्ड के नतीजे भी शत प्रतिशत होते हैं।

बच्चों के लिए सुविधाएं

* बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास है जिसमें इंटररेक्टिव बोर्ड के जरिए बच्चों को प़ढ़ाया जाता है।

* स्कूल में सभी खेलों के प्रशिक्षण दिए जाते हैं।

* नर्सरी के बच्चों के लिए सभी आधुनिक खिलौने हैं।

* बच्चों को म्युजिक, डांस का प्रशिक्षण दिया जाता है।

* इसके साथ ही बच्चे घु़ड़सवारी भी कर सकते हैं।

* बच्चों को उनकी रुचि के मुताबिक दिशा देने के लिए स्कूल कई तरह की गतिविधियों का आयोजन भी करता है।


मयूर पब्लिक स्कूल
आई पी एक्सटेंशन
प्राचार्यः शकुंतला रावत

मयूर पब्लिक स्कूल आईपी एक्सटेंशन में है। स्कूल नर्सरी से लेकर बारहवीं तक है। स्कूल के दसवीं और बारहवीं के नतीजे भी अच्छे रहते हैं। २०१० में बारहवीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्र को ९४ प्रतिशत मिले थे। स्कूल में शिक्षकों और बच्चों के लिए विभिन्न गोष्ठियों का भी आयोजन होता है जिससे छात्रों को विभिन्न विषयों की जानकारी भी मिले। स्कूल में नर्सरी दाखिला प्रक्रिया शिक्षा निदेशालय के निर्देशों के मुताबिक ही होते हैं।

क्या है नर्सरी में खास

* नर्सरी विंग को पूरी तरह से बच्चों के मुताबिक ही तैयार किया गया है।

* बच्चों के लिए उनके अनुरूप लो फर्नीचर है।

* बच्चों के ऊपर प़ढ़ाई का कोई दबाव नहीं होता, शिक्षक खेल-खेल में बच्चों को प़ढ़ाते हैं।

* छोटे बच्चों के लिए विशेष पेंटिंग कक्षाएं होती हैं।

* इसके साथ ही ताइक्वांडो का भी प्रशिक्षण दिया जाता है।

* बच्चे स्केटिंग और घु़ड़सवारी भी सीख सकते हैं।

* तकनीक से जो़ड़ने के लिए बच्चों को छोटी कक्षा से ही कंप्यूटर शिक्षा दी जाती है।

छात्रों के लिए सुविधाएं

* ब़ड़ी कक्षाओं के बच्चों के लिए स्कूल में प्रयोगशालाएं हैं।

* स्कूल में दो कंप्यूटर लैब हैं जिसे प्राइमरी और सेकेंड्री बच्चों के लिए अलग तैयार किया गया है।

* पुस्तकालय में कम से कम १५००० किताबों को रखा गया है।

* खेलों के लिए स्कूल में तीन मैदान है और बच्चों को प्रशिक्षण देने के लिए कोच


मदर टेरेसा स्कूल
प्रीत विहार
प्राचार्य : नीता जेठी 

स्कूल में प़ढ़ाई के साथ ही नैतिक मूल्यों पर बल दिया जाता है। स्कूल का मानना है कि बच्चों के जीवन में अनुशासन बहुत जरूरी है जिससे कि उन्हें उनका लक्ष्य मिल सके। स्कूल गुरुकुल मूल्यों को आधुनिक ढंग से बच्चों को देता है जिससे वह संस्कारों और संस्कृति से जु़ड़े रहे। स्कूल में खेलकूद के लिए विशेष व्यवस्थाएं है।

स्कूल में बच्चों के लिए सुविधाएं

* स्कूल में ऑडिटोरियम, विज्ञान प्रयोगशालाएं, मैथ्स लैब, कंप्यूटर लैब, आर्ट रूम, मेडिकल रूम और लाइब्रेरी है।

* स्कूल में दो बास्केटबॉल कोर्ट, एक वॉलीबॉल कोर्ट, फुटबॉल पिच, बैडमिंटन एरिया, किक्रेट पिच, खो-खो के लिए अलग जगह है।

* इसके साथ ही टेबल टेनिस, कैरम, चेस आदि के लिए भी पूरे इंतजाम है।

* खेलों में बच्चों को आगे ब़ढ़ाने के लिए वार्षिक एथलीट मीट, इंटर हाउस बास्केटबॉल टूरनामेंट, इंटर हाउस क्रिकेट मैच, इंटर हाउस खो-खो मैच और इंटर हाउस टेबल टेनिस टूरनामेंट करवाए जाते हैं।

* इसके अलावा बच्चों को थिएटर, वोकल म्युजिक, इंस्टू्रमेंट म्युजिक, डांस, क्रिएटिव क्राफ्ट, कराटे का भी प्रशिक्षण दिया जाता है।

* बच्चों को फिट रखने के लिए एरोबिक्स और योगा के भी सत्र होते हैं।

* बच्चों के लिए एस्ट्रोनॉमी क्लब, इको क्लब और स्कलपचर और क्ले मॉडलिंग भी है।


छोटे बच्चों के लिए सुविधाएं

* छोटे बच्चों के लिए करिकुलम को ऐसे तैयार किया जाता है जो उनके लिए ठीक हो।

* बच्चों के लिए प़ढ़ाई उबाऊ ना हो इसके लिए प्ले वे मेथड में प़ढ़ाया जाता है।

* नर्सरी विंग को छोटे बच्चों को पूरी तरह से तैयार किया गया जिससे बच्चों को अच्छा लगे।

* बच्चों की कम्युनिकेशन स्किल, साइंटिफिक स्किल, सोशल स्किल और क्रिएटिव स्किल के विकास के लिए विभिन्न इंटरेक्टिव सेशन रखे जाते हैं।


विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल
आईपी एक्सटेंशन
प्राचार्य : विजय लक्ष्मी

विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल आईपी एक्सटेंशन में है। स्कूल नर्सरी से बारहवीं कक्षा तक है। स्कूल के चेयरमैन आर.एल. आहूजा ने बताया कि स्कूल में बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए प्रशिक्षित शिक्षक और काउंसलर है। प़ढ़ाई के अलावा बच्चों को आगे ब़ढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियों को भी करवाया जाता है। उनका कहना है कि बच्चों के लिए अनुशासन और संतुलन बहुत जरूरी है।स्कूल में बच्चों के लिए सुविधाएं

* स्कूल खेलकूद का प्रशिक्षण दिया जाता है।

* विभिन्न खेलकूद की गतिविधियों का भी आयोजन किया जाता है।

* स्कूल में कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम है और इससे संबंधित लैब भी है।

* बच्चों के कम्युनिकेशन स्किल को ब़ढ़ाने के लिए लैंगवेज लैब भी है।

* नर्सरी के लिए बच्चों से संबंधित सभी चीजे हैं।

* बच्चों के लिए अलग एक्टिविटी रूम भी है जहां वे खेलकूद करते हैं।

* इसके साथ ही शिक्षकों और बच्चों के विभिन्न विषयों पर गोष्ठी का भी आयोजन किया जाता है। 
(प्रस्तुति : महुआ बोस,नई दुनिया,दिल्ली,2.12.2010)

1 टिप्पणी:

  1. विध्यालयों में छात्रों को दी जाने वाली सुविधाओं का विस्तृत विवेचन अभिभावकों के लिये उपयोगी जानकारी है।

    जवाब देंहटाएं

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।