मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

03 दिसंबर 2010

चंडीगढ़ में है अफसरों की कमी

यूटी में 5000 से अधिक कर्मचारी आउटसोर्सिग से भर्ती किए गए हैं, वहीं अफसरों पर काम का बोझ बढ़ गया है। वित्त सचिव संजय कुमार के लंबी छुट्टी पर जाने के कारण वित्त सचिव का कार्यभार देख रहे गृह सचिव रामनिवास फाइलों को निपटाने के बाद रात 9-10 बजे घर जा रहे हैं। लंच के समय भी वे देर से निकलते हैं। उन्होंने संजय कुमार के विभाग से जुड़े मामलों की कई फाइल क्लीयर कर दी है। इधर, वीरवार को आईएएस काल्वे वी परशुराम को जिला कृषि अधिकारी का भी अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इससे पहले यूटी के वित्त सचिव संजय कुमार के लंबी छुट्टी पर चले जाने के कारण उनके विभागों को विभिन्न अफसरों के बीच बांट दिया गया था। अब गृह सचिव का कार्यभार संभाल रहे आईएएस रामनिवास वित्त, गृह, कला और संस्कृति, शिक्षा, उद्योग, श्रम, राजस्व, पर्यटन, सतर्कता, सहकारिता, रोजगार, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कानून और अभियोजन, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, तकनीकी शिक्षा, सांस्कृतिक मामले, स्वास्थ्य, आतिथ्य, स्थानीय सरकार, कार्मिक, समाज कल्याण , परिवहन विभाग के सचिव हैं। वे चंडीगढ़ अनुसूचित जाति, पिछड़े और अल्पसंख्यक वित्तीय विकास निगम, चंडीगढ़ बाल एवं महिला विकास निगमों, हाउस आबंटन समिति के अध्यक्ष भी हैं। उनके पास अब इंजीनियरिंग, शहरी योजना, योजना, खेल खजाना, और लेखा, सूचना प्रौद्योगिकी के मुख्य प्रशासक (राजधानी परियोजना), आवास और सार्वजनिक संबंध विभाग भी रहेंगे। इसी तरह हाउसिंग बेार्ड के चेयरमैन मोहनजीत सिंह के पास कृषि और पशुपालन विभाग भी रहेगा। चंडीगढ़ औद्योगिक और पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डीके तिवारी के पास विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, वन एवं पर्यावरण, आबकारी एवं कराधान विभाग भी रहेगा। अजय शर्मा, विशेष सचिव वित्त, चंडीगढ़ के पास प्रशासन का सांख्यिकी सेल, स्थानीय निधि परीक्षक और मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभागभी रहेगा। चंडीगढ़ प्रशासन में 11 आईएएस, 10 पीसीएस और 9 एचसीएस अधिकारी हैं। सभी अधिकारियों पर अतिरिक्त कार्य का प्रभार हैं। अधिकारियों को अलग-अलग सचिव और डायरेक्टर स्तर के पद की जिम्मेदारी दी गई है। यूटी में 816 ग्रुप ए व 620 गु्रप बी के अफसर थे। ग्रुप सी में 14,764, ग्रुप डी में 2,634 और वर्कचार्ज ग्रुप में 1,294 कर्मचारी यानी कुल मिलाकर लगभग 20 हजार 128 कर्मचारी 2008 तक थे, जिसमें से कुछ रिटायर हो चुके हैं और कुछ कर्मचारी रिटायर होने वाले हैं। नई भर्ती नहीं की गई है। यूटी में क्लास फोर्थ व थ्री के 5000 से अधिक कर्मचारी आउटसोर्सिग से भर्ती किए गए हैं, वहीं अफसरों पर काम का बोझ बढ़ गया है(दैनिक जागरण,चंडीगढ़,3.12.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।