मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

18 दिसंबर 2010

विस्तार के मूड में NCR की फर्में; होगी नौकरियों की बहार

कारोबार में हो रहे विस्तार के मद्देनजर अगले साल के लिए दिल्ली-एनसीआर की छोटी और मझोली इकाइयां बड़े पैमाने पर नियुक्तियां करने की तैयारी कर रही हैं। ये भतिर्यां सभी पदों के लिए की जाएंगी, लेकिन इन कंपनियों को निचले स्तर पर सबसे ज्यादा कर्मचारियों को जरूरत है। नतीजतन सबसे ज्यादा नियुक्तियां इसी श्रेणी में होने की उम्मीद है। अगले साल फरीदाबाद, नोएडा जैसे इंडस्ट्रियल इलाकों की छोटी और मझोली इकाइयां करीब 10,000 से 12,000 कर्मचारियों की भर्ती करने की तैयारी में हैं।

इस बारे में फरीदाबाद स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रेसिडेंट राजीव चावला ने कहा, 'फरीदाबाद में सभी क्षेत्रों की कंपनियां विस्तार के अंतर्गत नियुक्ति करने की तैयारी कर रही हैं, लेकिन सबसे ज्यादा कर्मचारियों की भर्ती ऑटो और सेवा क्षेत्र से जुड़ी कंपनियां करने वाली हैं।' उन्होंने बताया फरीदाबाद की सेवा क्षेत्र और ऑटो क्षेत्र से जुड़ी तकरीबन 90 फीसदी कंपनियां विस्तार कर रही हैं। ऐसे में फरीदाबाद की छोटी और मझोली इकाइयां अगले साल तकरीबन 3,000 कर्मचारियों की नियुक्ति कर सकती हैं।


नोएडा आंत्रपेन्योर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट राकेश कात्याल के मुताबिक, एसोसिएशन में करीब 2,000 छोटी और मझोली इकाइयां हैं। इनमें से ज्यादातर इकाइयां अगले साल के लिए भर्ती की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने बताया, 'अगले साल के लिए इन कंपनियों में करीब 5,000 से 6,000 कमिर्यों की भर्ती की जाएगी। इसमें से ज्यादातर नियुक्तियां मध्य और निचले स्तर पर की जानी हैं। उदाहरण के तौर पर ये भर्तियां एक ओर जहां मैनेजर जैसे मध्य पदों पर की जाएंगी, वहीं दूसरी और सबसे ज्यादा भर्ती मजदूरों की जाएगी।' 

कात्याल ने बताया कि नोएडा की छोटी इकाइयों को कुछ महीनों पहले तक कंपनी के डायरेक्टर बदलने पर चेंज ऑफ कॉन्स्टिट्यूशन के अंतर्गत नोएडा अथॉरिटी को ट्रांसफर चार्ज चुकाना पड़ता था जो दो महीने पहले खत्म कर दिया गया है। नतीजतन अगले साल कंपनियों के उच्च पदों पर भी काफी फेरबदल की उम्मीद है। 

नोएडा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष एन के खरबंदा ने बताया कि नोएडा की इकाइयों को कर्मचारियों को काफी जरूरत है। खासतौर पर निचले स्तर पर कंपनियों में कुशल और अकुशल मजदूरों के लिए काफी रिक्तियां हैं। ऐसे में, यहां करीब 5,000 से ज्यादा कर्मचारियों की भर्तियां की जाएंगी। इनमें से करीब 85 फीसदी भर्तियां निचले स्तर पर ही की जानी हैं। इसके अलावा बाकी भर्तियां मध्य और उच्च पदों पर की जाएंगी(ममता सिंह,इनकॉमिक टाइम्स,दिल्ली,17.12.2010)।

3 टिप्‍पणियां:

  1. अरे वाह...!
    यह तो शुभ समाचार है!

    जवाब देंहटाएं
  2. उवकों के लिये शुभसमाचार। धन्यवाद।

    जवाब देंहटाएं
  3. बेरोजगार हैं
    तो सदा बेरोजगार रह नहीं सकते
    बारोजगार बनने के मौके हैं अनेक
    दे रहे हैं जानकारी राधारमण नेक
    नेक वे हैं
    और उनका ब्‍लॉग
    जो जानकारी दे रहा है बेहिसाब
    हिन्‍दी ब्‍लॉगिंग में टेढ़ापन नहीं है : सीधे सीधे कह रहे हैं पाबला जी

    जवाब देंहटाएं

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।