मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

18 जनवरी 2011

10वीं के रिजल्ट से 11-12वीं में तय होगी ग्रेडिंग

सीबीएसई ने 2011 से 11वीं और 12वीं कक्षा में कंटिनुअस व कंप्रिहेंसिव इवेल्युएशन (सीसीई) सिस्टम लागू करने का फैसला अभी टाल दिया है। हाल ही में सीबीएसई मुख्यालय में गवर्निग बोर्ड की बैठक में कुछ सदस्यों ने 11वीं और 12वी में ग्रेडिंग सिस्टम लागू करने का विरोध किया था। सदस्यों का कहना है कि सीबीएसई को जल्दबाजी में ग्रेडिंग सिस्टम लागू करने से पहले छोटी कक्षाओं में इसकी समीक्षा करनी चाहिए, जिससे बच्चों का भविष्य प्रभावित हो। सीबीएसई ने 2010 से 10वीं कक्षा के छात्रों को दो विकल्प दिए थे, जिसमें उन्हें बोर्ड परीक्षा या ग्रेडिंग सिस्टम दोनों में से एक को चुनने की छूट दी गई थी। इस बार करीब 95 फीसदी स्टूडेंट ने स्कूल स्तर के एग्जाम को ही चुना है।

10वीं में सीसीई रहेगा टर्निग पॉइंट
सीबीएसई के उच्चस्तरीय सूत्रों का कहना है कि पहली बार 10वीं बोर्ड एग्जाम को वैकल्पिक करके सीसीई लागू किया गया है, प्रतियोगी परीक्षाओं को देखते हुए बच्चों पर इसके प्रभाव की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद 11वीं में इसे लागू करने पर विचार होगा।

एक्टिविटी में ही रहे व्यस्त

स्कूलों में ग्रेडिंग सिस्टम से पढ़ाई कर रहे कक्षा 6 से 10 तक के स्टूडेंट्स का कहना है कि सीसीई लागू होने के बाद वे पूरे साल प्रोजेक्ट, मॉडल, चार्ट और स्किट बनाने में ही व्यस्त रहे। कक्षा 10 के स्टूडेंट उदित, मयंक, मीताली, निमिशा, रित्विका व निकिता ने बताया कि सीसीई में एक्टिविटी बहुत ज्यादा होने से वे कोर्स पर पूरा ध्यान नहीं दे सके। 10वी में ग्रेडिंग के बाद अब 11वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम में सीधे कंपीटिशन का सामना करना पड़ेगा, जिसमें मुश्किल आएगी। 91 से 100 अंकों तक एकसमान ए1 ग्रेड होने से किस विषय में कितना इम्प्रूव करना है, यह पता ही नहीं चल पाता।

पेरेंट्स ही बना रहे हैं प्रोजेक्ट
इंजीनियर जितेंद्र न्याती ने कहा कि सीसीई से मेधावी बच्चों को नुकसान हो रहा है, उन्हें आगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी है। लेक्चरर नवीन मित्तल का कहना है कि ग्रेडिंग सिस्टम सभी स्तर पर एक समान हो, तभी उपयोगी है। डीसीएम के आलोक राय चौधरी, पुष्पेंद्र खंडेलवाल और आरसी गुप्ता ने बताया कि देर रात तक बच्चे प्रोजेक्ट बनाने में व्यस्त रहते है, मजबूर होकर पेरेंट्स को नेट पर सर्च करने में उनकी मदद करनी पड़ रही है, इससे मानसिक दबाव कम होने की बजाय बढ़ गया है।

"29 दिसंबर को दिल्ली में सीबीएसई गवर्निग बॉडी की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि फिलहाल 2011 से 11वीं और 12वीं में प्रवेश लेने वाले छात्रों पर सीसीई लागू नहीं किया जाएगा।"
अशोक गुप्ता, सदस्य, सीबीएसई गवर्निग काउंसिल(दैनिक भास्कर,कोटा,18.1.11)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।