ग्यारहवीं की मुख्य परीक्षा 19 मार्च व नवीं की 26 मार्च से शुरू होगी। दोनों परीक्षाओं का समय सुबह 8 से 11 बजे तक रहेगा। लोक शिक्षण संचालनालय ने सोमवार को इसके आदेश जारी कर दिए है। वहीं दसवीं-बारहवीं की प्री बोर्ड परीक्षाएं 31 जनवरी से शुरू होंगी। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी समय सारणी में ग्यारहवीं का पहला पेपर 19 मार्च को शुरू होगा। समय सारणी में हर विषय के प्रश्न-पत्र में दो से तीन दिन का अंतराल रखा गया है। परीक्षा का समापन 15 अप्रैल को होगा। वहीं नवीं की परीक्षा 26 मार्च से शुरू होकर 15 अप्रैल को समाप्त होगी। नवीं-ग्यारहवीं परीक्षा का समय 8 से 11 बजे तक रहेगा। वहीं दसवीं-बारहवीं की प्री बोर्ड परीक्षा 31 जनवरी से शुरू होगी। बारहवीं की प्री बोर्ड 4 फरवरी व दसवीं की 5 फरवरी को समाप्त होगी। प्री बोर्ड परीक्षा का समय सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। परीक्षा के बाद छात्रों की छुट्टी नहीं की जाएगी। बल्कि दोपहर 1.30 से 3.50 बजे तक निदानात्मक कक्षाएं लगेंगी और 4 से 5 बजे तक विशेष कक्षाएं लगाने के निर्देश हैं। इन कक्षाओं में प्रतिदिन होने वाले प्रश्न पत्रों को हल करवाया जाएगा। सात फरवरी को प्री बोर्ड परीक्षा का परिणाम आने के बाद पालक-शिक्षक संवाद होगा। इसके बाद विद्यार्थियों के लिए बीस दिवसीय रणनीति बनाने हुए छात्रों की कक्षाएं लगेंगी। साथ ही लोक शिक्षण के जारी निर्देशों में कहा गया है कि जो छात्र अर्द्धवार्षिक परीक्षा में सम्मलित नहीं हो पाए थे, उनकी जनवरी में परीक्षा आयोजित कर प्री बोर्ड परीक्षा में शामिल करें(दैनिक जागरण,भोपाल,18.1.11)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।