राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्र्वविद्यालय ने लेटरल एंट्री के माध्यम से तीसरे सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले छात्रों की परीक्षा अप्रैल में लेने का मन बनाया है। वहीं मंगलवार से इंजीनियरिंग, फार्मेसी और एमसीए के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। जिसमें पुराने पैटर्न की परीक्षाएं दोपहर को नोडल सेंटरों पर होंगी। लेटरल एंट्री के माध्यम से बीई और फार्मेसी के तीसरे सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए ये समाचार सुखद हो सकता है कि उनकी परीक्षा इस महीने से नहीं बल्कि अप्रैल में आयोजित होंगी। लेटरल एंट्री के माध्यम से तीसरे सेमेस्टर में करीब दो हजार छात्रों ने प्रवेश लिया था। दिसंबर तक चले प्रवेश को देख विवि ने इनकी परीक्षा लेने से इंकार दिया था। विवि ने तर्क दिया था कि इनके लिए अलग से परीक्षाएं आयोजित नहीं कराई जाएंगी। छात्रों को इसी परीक्षा में शामिल होना होगा, जो मंगलवार से आयोजित होने जा रही हैं। तब प्रश्न उठा था कि सिलेवर्स नहीं होने तथा 120 की कक्षाएं नहीं लगने की दशा में विवि परीक्षा नहीं ले सकता। तब विवि ने निर्णय लिया कि इनकी परीक्षाएं अप्रैल में आयोजित होंगी(दैनिक जागरण,भोपाल,18.1.11)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।