मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

18 जनवरी 2011

पश्चिम बंगालः3000 शिक्षकों की होगी बहाली

राज्य में पंचायतों द्वारा संचालित माध्यमिक शिक्षा केंद्र (एमएसके) के पांच सौ स्कूलों में आगामी शिक्षा वर्ष से कक्षा दस तक की पढ़ाई शुरू करने की योजना सरकार ने तैयार कर ली है। अब तक इन स्कूलों में कक्षा पांच से आठ तक ही पढ़ाई होती थी, जिससे बच्चों को आगे पढ़ाई जारी रखने में काफी परेशानी होती थी। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए राज्य सरकार ने पंचायतों द्वारा संचालित 500 स्कूलों को कक्षा दस तक करने का फैसला किया है। इन स्कूलों के लिए 3000 नये शिक्षकों की बहाली होगी। पंचायत मंत्री अनुसर रहमान ने सोमवार को राइटर्स में बताया कि पंचायत द्वारा राज्य में 2000 माध्यमिक शिक्षा केन्द्र संचालित होता है। इनमें करीब 4 लाख छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। करीब 12 हजार शिक्षक हैं। अब तक एमएसके में अब तक कक्षा आठ तक ही पढ़ाई होती थी लेकिन सरकार बच्चों व अभिभावकों की परेशानी को ध्यान में रखते हुये 500 स्कूलों को अपग्रेड करने का निर्णय लिया है। इस से संबंधित फाइल पर मुहर लग चुकी है लेकिन राज्यपाल का हस्ताक्षर बाकी है। साइन होते ही इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया जाएगा और उम्मीद है कि आगामी शैक्षणिक वर्ष से एमएसके में कक्षा 10 की पढ़ाई शुरू हो जायेगी(दैनिक जागरण,कोलकाता,18.1.11)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।