मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

18 जनवरी 2011

यूपीःशिक्षकों की नौकरी 62 तक, बीमा 60 तक

सेवाकाल 60 से 62 वर्ष होने पर मास्टर साहब बहुत खुश हैं..लेकिन सरकार के एक खेल का उन्हें इल्म तक नहीं। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को ग्रुप इंश्योरेंस के अंतर्गत 60 साल तक ही रिस्क कवर में रखा गया है। दो साल तक तो उन्हें अपने रिस्क पर ही गुजारने होंगे। और हां, दो वर्ष की ग्रेच्युटी का लाभ भी उनके हक में नहीं है। सन् 2004 से पूर्व तक माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों का सेवाकाल 60 वर्ष था और इसी अवधि तक उन्हें समूह बीमा का लाभ भी मिलना था। जनवरी, 2004 में शिक्षा निदेशक (बेसिक) ने विभाग के शिक्षकों को दो वर्ष का एक्सटेंशन देकर 62 साल की उम्र तक सर्विस पक्की होने के आदेश जारी लेकिन समूह बीमा के तहत समूह बीमा के तहत मिलने वाले लाभ की अवधि 60 साल ही रही। यहां तक कि ग्रेच्युटी का लाभ भी उन्हें केवल 60 साल की सेवाअवधि का ही मिलेगा। सेवाकाल संशोधन आदेश जारी होने के सात साल बाद भी मास्टर साहब का रिस्क कवरेज 60 साल का ही है। विभाग की मास्टर पॉलिसी भारतीय जीवन बीमा निगम में पोषित है। इसके तहत शिक्षकों के मासिक वेतन से 83 रुपये भी कटते हैं। जिले में विभाग के अधीन 1492 हेड मास्टर और 3596 सहायक अध्यापक हैं(दैनिक जागरण,अलीगढ़,18.1.11)।

1 टिप्पणी:

  1. are bhai jo berojgar hai unhe bhe job de do yar.hamre des ke sabhi mantri sale bhrast ho gaye hai .nojabano par to koi ghyan nhi deta.bhi jo sikshit hai unhe to job do in salo buddho se kya padhaya jayego jinke muhme dant tk nhi hai.

    जवाब देंहटाएं

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।