मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

18 जनवरी 2011

चंडीगढ़ःप्री नर्सरी में दाखिले पर विभाग का यू-टर्न

शिक्षा विभाग ने प्री नर्सरी में दाखिले के लिए सोमवार को जारी किए फरमान को यू टर्न लेते हुए वापस ले लिया है। अब प्री नर्सरी के लिए पुराने नियमों के मुताबिक ही दाखिले होंगे। यह फैसला आज शहर के चार स्कूलों के प्रिंसिपलों के साथ हुई बैठक के बाद लिया गया। डीपीआई स्कूल पीके शर्मा ने बैठक के बाद कहा कि स्कूलों को पुराने नियमों के मुताबिक दाखिला देने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि अगले साल सत्र शुरू होने से पहले स्कूलों और विभाग के अधिकारियों के बीच बैठक होगी और उसके बाद तय नियमों के मुताबिक दाखिले दिए जाएंगे। विभाग का असल मकसद आरटीई को लागू करना है। गौरतलब हो कि सोमवार को प्री-नर्सरी में दाखिले के लिए जारी नियमों के मामले पर अभिभावकों ने हंगामा खड़ा कर दिया था। विरोध प्रदर्शन करते हुए लोग डीपीआई कार्यालय से लेकर हो सेक्रेटरी के कार्यालय तक पहुंचे थे। इसके बाद होम सेक्रेटरी ने अभिभावकों को भरोसा दिया था कि वह मामले पर गौर करेंगे। इसी कड़ी में आज डीपीआई की सेंट जॉन स्कूल सेक्टर 26,सेक्रेड हार्ट स्कूल सेक्टर 26,कार्मल कांवैंट स्कूल सेक्टर 9 और सेंट एनीज सेक्टर 32 के प्रिंसीपलों के साथ बैठक कर यह फैसला लिया।


यह है मामला
प्री-नर्सरी में दाखिले के लिए सोमवार को चार स्कूलों में नोटिस लग गए कि उन्ही बच्चों को दाखिला मिलेगा जिनका जन्म एक अप्रैल 2007 से एक 31 मार्च 2008 के बीच हुआ है। कुछ पेरेंट्स ने फार्म भी खरीद लिए। लेकिन इस फरमान पर वह पेरेंट्स भड़क गए जिनके बच्चें 2006 और 2007 के बीच हुआ है(नीना शर्मा,दैनिक भास्कर,चंडीगढ़,18.1.11)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।