मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

17 जनवरी 2011

दसवीं की परीक्षाःउत्तर लिखने के कुछ गुर

सीबीएसई ने भले ही दसवीं बोर्ड की परीक्षा के दबाव को कम कर दिया हो, लेकिन आगामी कक्षाओं में प्रवेश आदि को लेकर अब भी दसवीं का इम्तिहान अहम बना हुआ है। आकर्षक ग्रेड दिलाने में विज्ञान की परीक्षा भी अहम मायने रखती है। परीक्षा के दौरान किन-किन बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए, इस बारे में महत्वपूर्ण टिप्स दिए दीवान पब्लिक स्कूल की सामान्य विज्ञान की एचओडी गीता शर्मा नेः

सीरियल ऑर्डर में दें उत्तर 
छात्रों के लिए संभव हो तो प्रश्नों का उत्तर सीरियल ऑर्डर में देना चाहिए। उत्तर पुस्तिका में जवाब का क्रम बार-बार आगे-पीछे करने से परीक्षक के लिए समस्या आती है। ऐसे में जितना संभव हो, सीरियल ऑर्डर फॉलो करना चाहिए। 

फॉलो करें प्वाइंट फॉर्म 
छात्रों को जवाब लिखते समय ध्यान देना चाहिए कि वे प्वाइंट फॉर्म पर विशेष फोकस रखें। इससे जवाब का भी तारतम्य बैठता है जो काफी प्रभावी साबित होता है। इसका लाभ छात्र को मिलता है। इसके साथ ही सुंदर हैंडराइटिंग रही-सही कसर पूरी करता है। 

मुख्य बिन्दुओं को हाइलाइट करें 
उत्तरपुस्तिका में मुख्य बिन्दुओं को हाईलाइट करना बेहतर होता है। जवाब लिखते समय अगर संभव हो तो पेंसिल से अंडरलाइन भी कर सकते हैं। 

ज्यादा कांट-छांट न करें 
जवाब देते समय छात्र जरूर इस बात का ध्यान रखें कि ओवरराइटिंग न हो। उत्तर पुस्तिका में जयादा कांट-छांट भी परीक्षक पर गलत प्रभाव छोड़ती है। इससे जितना ज्यादा बचेंगे, बेहतर होगा। 

15 मिनट पहले खत्म करें पेपर 
सबसे अहम और आम बात है कि प्रश्न पत्र को 15 मिनट पहले खत्म कर लें। अंत में जो 15 मिनट मिलेंगे, वह बेहद अनमोल साबित हो सकते हैं। दोहराने के दौरान कई बार ऐसी छोटी गलतियां पकड़ में आ जाती हैं, जो कि बड़ी समस्या कर सकती है। ऐसे में उसे सुधारने का मौका मिल जाता है। इसके साथ कोई अगर सवाल अनुत्तरित रह जाता है तो उसका जवाब देने का भी मौका मिल जाता है(दैनिक जागरण,मेरठ,17.1.11)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।