मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

17 जनवरी 2011

सिविल सर्विसेज की तैयारी को मिलेगा एक माह ज्यादा

सिविल सर्विसेज (सीएस) प्रीलिम्स की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है कि उन्हें परीक्षा के लिए एक माह अतिरिक्त समय मिलेगा। परीक्षा मई में न होकर जून में आयोजित की जाएगी। दूसरी ओर पैटर्न बदलने से जहां अभ्यर्थियों के दिल की धड़कनें भी बढ़ी हुई हैं। वहीं एक्सप‌र्ट्स की राय है कि सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट पहले पैटर्न से ज्यादा आसान लगेगा। इस वर्ष 19 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा और 21 मार्च तक आवेदन किए जा सकेंगे। पिछले वर्ष दो जनवरी को नोटिफिकेशन जारी हुआ था और उससे पिछले वर्ष दिसंबर में। मई की जगह जून में परीक्षा होने के कारण अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल जाएगा। वर्ष 2011 में सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट (सीसेट) 12 जून को आयोजित होगा। पिछले वर्ष यह परीक्षा 23 मई को हुई थी। व्यावहारिक ज्ञान परखेगा एप्टीट्यूड टेस्ट सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट (सीसेट) में इस बार वैकल्पिक विषय नहीं होगा। इससे पूर्व प्रीलिम्स में एक परीक्षा जनरल स्टडीज (जीएस) की और एक चुने गए विषय की होती थी। इस बार चुने गए विषय को एप्टीट्यूड टेस्ट परीक्षा से बदल दिया गया है। प्रीलिम्स में दो प्रश्न पत्र जीएस व एप्टीट्यूड होंगे। दोनों प्रश्न पत्र बराबर नंबरों के और 2-2 घंटे के होंगे। एप्टीट्यूड टेस्ट में कॉम्प्रीहेंशन, इंटरपर्सनल स्किल्स, लॉजिकल रीजनिंग व एनैलिटिकल एबीलिटी, डिसिजन मेकिंग व प्रॉब्लम सॉल्विंग, जनरल मेंटल एबीलिटी, डाटा इंटरप्रिटेशन, व इंग्लिश लेंग्वेज संबंधित प्रश्न होंगे। अमात्य के डायरेक्टर राजेश भारती का कहना है कि नया पैटर्न आसान है। अब जीएस के पेपर में मैथ के प्रश्न कम होंगे और उनकी जगह ज्योग्राफी ने ले ली है। दोनों प्रश्न पत्र ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। नया प्रारूप एक प्रशासनिक अधिकारी की डीसिजन मेकिंग पॉवर व उसके व्यवहारिक ज्ञान को परखने के लिए होगा, न कि केवल किताबी ज्ञान को परखने के लिए। नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि - 19 फरवरी फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि - 21 मार्च प्रीलिम्स की परीक्षा तिथि - 12 जून(दैनिक जागरण,मेरठ.17.1.11)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।