पुराने विषयों के कारण पांचवे सेमेस्टर की परीक्षा देने से वंचित छात्र-छात्राओं को लिए एक और मौका देने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भी राजी हो गया है। विवि की कार्य परिषद ने एटीकेटी की एक और परीक्षा को हरी झंडी दे दी। राजभवन से मंजूरी मिलते ही परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी जाएंगी। बीयू की कार्य परिषद की आकस्मिक बैठक सोमवार को आयोजित की गई। कुलपति प्रो. निशा दुबे की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विशेष तौर पर दो ही मुद्दों पर चर्चा की गई। वैसे इस बैठक के आयोजन की वजह महज एटीकेटी का मामला था। कार्य परिषद के सदस्यों ने एटीकेटी के कारण पांचवें सेमेस्टर से प्रवेश से वंचित छात्रों की संख्या देखते हुए विशेष परीक्षा को तत्काल मंजूरी दे दी है। विवि में करीब दस हजार छात्र-छात्राएं पहले और दूसरे सेमेस्टर के एक या दो विषय रुकने के कारण पांचवे सेमेस्टर की परीक्षा से वंचित हो गए हैं। अब इन सभी को विवि पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा भी दे सकेंगे।साथ ही रुके हुए विषय क्लीयर करने के लिए भी इनकी विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी।
बीएड कालेज को सुनेगा विवि :
बैठक में माता वैष्णो बीएड कालेज के विवाद पर भी विचार किया गया। इस कालेज ने अपने छात्रों के रिजल्ट के लिए हाईकोर्ट में अपील की है। अदालत में इसकी संबद्धता का भी मामला अटक गया है। इसे देखते हुए अदालत ने विवि से कालेज प्रबंधन का पक्ष सुनने के बाद जवाब मांगा है। नैसर्गिक न्याय के तहत विवि की कार्य परिषद ने कालेज का पक्ष सुनने का निर्देश विवि प्रशासन को दिया है(दैनिक जागरण,भोपाल,18.1.11)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।