मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

18 जनवरी 2011

दीक्षांत समारोह की वेबकास्टिंग करेगा मुंबई विवि

कभी महीनों रुका रिवैल्यूएशन रिजल्ट तो कभी टीचर्स की भारी कमी जैसे विवादों के घेरे में रहनेवाली मुंबई यूनिवर्सिटी ने अपना फोकस अब नई चीजों पर केंद्रित किया है। इसके लिए तकनीक का दामन थामा जा रहा है। इसके लिए दीक्षांत समारोह को खासा हाईटेक बनाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इसकी लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी।
5 फरवरी को होने जा रहे इस कार्यक्रम का इंटरनेट पर सीधा प्रसारण महाराष्ट्र के 650 कॉलेजों में फैले विवि के लाखों छात्र तक सीधे पहुंचने की मुहिम की तहत किया जा रहा है। इसे मुंबई यूनिवर्सिटी की अपनी वेबसाइट (www.mu.ac.in ) पर कास्ट किया जाएगा।

परीक्षा नियंत्रक प्रफेसर विलास शिंदे ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा, 'विवि का पहला दीक्षांत समारोह 1862 में हुआ था जिसमें सात लोगों को डिग्री प्रदान की गई थी। लेकिन गत 150 सालों में कोर्स, विभाग और छात्रों की तादाद काफी बढ़ गई है। डेढ़ लाख छात्रों को दीक्षांत समारोह में बुलाना संभव नहीं है। इसलिए हमेशा मेडल जीतनेवाले और कुछ इच्छुक छात्रों को ही इसे देखने का मौका मिलता है और बाकी छात्र वंचित रह जाते हैं। लेकिन वेबकास्ट सब छात्रों तक पहुंचेगा।' 
बकौल शिंदे, 'प्रसारण लाइव होगा। यह 5 फरवरी को सुबह 9: 40 से शुरू होगा और दो घंटे चलेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इसरो को पूर्व प्रमुख जी माधवन नायर हैन। उपाधि का वितरण कुलाधिपति और राज्यपाल करेंगे।' शिंदे ने दावा किया कि छात्रों की डिग्री संबंधित कॉलेजों को दीक्षांत समारोह के दो-तीन दिन बाद भेज दी जाएंगी। 

मुंबई यूनिवर्सिटी-2010-11 
. संबद्ध कॉलेजों की संख्या-650 
. विभाग-70 
. छात्र-1.5 लाख 

कलीना कैंपस में बनेगा विशाल इंटरनैशनल कन्वेंशन सेंटर 
पूर्व छात्र आतिश कोटेचा द्वारा दिए गए 30 करोड़ रु से डेढ़ साल में बनेगा भारत का सबसे बड़ा कैंपस हॉल मुंबई यूनिवर्सिटी का कलीना कैंपस को जल्द ही एक शानदार कन्वेंशन सेंटर की सौगात मिलनेवाली है। यह सेंटर भारत के किसी भी कैंपस के कन्वेंशन सेंटर से बड़ा होगा। 
बता दें , विवि के अल्युमिनाई आतिश कोटेचा ने पिछले साल अपने अल्मा माटर को पिछले वर्ष 30 करोड़ रु देने की घोषणा की थी। यह रकम इंटरनैशनल कन्वेंशन सेंटर बनाने में खर्च की जाएगी। बोर्ड ऑफ कॉलेजेज एंड यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर डॉ राजपाल हंडे ने एनबीटी को बताया , ' इसकी क्षमता साढ़े पांच हजार लोगों के बैठने की होगी। इसके अलावा इसमें कॉन्फ्रेंस रूम , और शानदार गेस्ट हाउस भी बनाया जाएगा ताकि बाहर से आने वाले लोगों को ठहराया जा सके। यह देश के किसी भी कैंपस से बड़ा होगा। ' गौरतलब है , फिलहाल सबसे बड़े हैदराबाद विवि के कन्वेंशन सेंटर में 5 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। 
डॉ हंडे के मुताबिक , ' मंगलवार को आतिश और मुंबई यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू पर दस्तखत किए जाएंगे। 18 महीने के अंदर यह सेंटर बनकर तैयार हो जा एगा।' 
(नवभारत टाइम्स,मुंबई,18.1.11)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।