मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

14 जनवरी 2011

महाराष्ट्रःदसवीं पास नहीं होने के चलते गई मनपा की सदस्यता

मनपा शिक्षण मंडल के सात सदस्यों की पात्रता पर सवाल उठाते हुए स्कूली शिक्षा एवं क्त्रीडा विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने सातों सदस्यों की सदस्यता को रद्द करने का आदेश दिया है। 11 जनवरी को जारी किये गए आदेश की कापी मुख्य सचिव संजय कुमार की तरफ से ठाणे मनपा कमिशनर को भेजी गयी है। सदस्यों के नाम हैं एन.सी.पी.के हेमंत वाणी, शरद कोली,तकी चेउलकर, प्रकाश बर्डे , शिवसेना के उल्हास नाईक,अनीता किने,कांग्रेस के यशवंत सालवी।

बता दें कि ठाणे मनपा के शिक्षण मंडल पर की गयी सदस्यों की नियुक्ति को अवैध ठहराते हुए शिक्षण मंडल के पूर्व सदस्य विक्त्रम चव्हाण ने वर्ष 2008 में मुंबई हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी और फिर राज्य सरकार से भी इन सदस्यों के खिलाफ कार्यवाई की मांग की थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने राज्य सरकार को संबोधित करते हुए सदस्यों की सुनवाई कर उनके खिलाफ निर्णय लेने का आदेश दिया था। तत्पश्चात राज्य के शिक्षा विभाग की तरफ से सभी सदस्यों की सुनवाई की गयी और उनके द्वारा जमा किये गए कागज पत्रों की छानबीन की गयी।

छानबीन में पाया गया है कि ये सभी दसवी कक्षा से कम पढ़े लिखे है और वे पढ़ाई सम्बन्धी उचित कागज पत्र जमा करने में असफल रहे। प्रकाश बर्डे ने पहले ही इस्तीफा दे दिया था और वे सुनवाई के दौरान हाजिर भी नहीं थे। जिसके चलते उनके भी सदस्य पद को रद्द करने का आदेश दिया गया है। हालांकि आदेश में प्रकाश नरसाना के सदस्य पद को बरकरार रखने की सूचना दी गयी है। उन्होंने दसवी पास होने का प्रमाणपत्र और कॉमर्स के फर्स्ट ईयर की मार्कशीट प्रस्तुत की। इसके साथ ही मुख्य सचिव संजय कुमार ने शिक्षण मंडल को बर्खास्त नही करने और सभापति और उप सभापति के चयन को रद्द नही करने की सूचना भी अपने आदेश में दी है(नवभारत टाइम्स,ठाणे,14.1.11)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।