इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीएड एवं शोध कक्षाओं का सत्र नियमित करना विश्वविद्यालय प्रशासन के गले की हड्डी बन गया है। विवि प्रशासन अभी तक नतीजों की घोषणा नहीं कर सका है। छात्रों ने सोमवार को कुलपति व परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात भी की। बीएड का पेपर आउट होने के प्रकरण के चलते इसका परिणाम घोषित नहीं हो पा रहा है। वहीं क्रेट परीक्षार्थी शोध कक्षाओं में प्रवेश के लिए मेरिट घटने की मांग को लेकर आवाज उठा रहे हैं। प्रवेश की बाट जोह रहे छात्रों का कहना है कि दोनों प्रकरण में कुलपति निरंतर आश्र्वासन दे रहे हैं। अभी तक कोई ठोस सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गई है। सोमवार को छात्रों के एक समूह ने विवि के कुलपति और परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात की। छात्रों ने बताया कि जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर परिणाम घोषित करने का कुलपति ने जो आश्र्वासन दिया था, उसकी अवधि भी पूरी हो चुकी है। परिणाम कब घोषित किया जाएगा, इस प्रश्न पर विवि प्रशासन खामोश है। इससे छात्र परेशान हो रहे हैं। यही हाल क्रेट-2010 के परिणाम का भी है। प्रवेश परीक्षा में मूल्यांकन में सख्ती को लेकर रोजाना छात्र नारेबाजी कर रहे हैं। कुलपति कार्यालय पर घंटों चली मंत्रणा के बाद कुलपति प्रो. एनआर फारूकी ने परिणाम की घोषणा के लिए दो दिन का समय मांगा है। क्रेट परीक्षा में छात्र हर लेवल की कापी में बराबर अंक के आधार पर प्रवेश की मांगकर रहे हैं(दैनिक जागरण,इलाहाबाद,18.1.11)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।