मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

18 जनवरी 2011

रेलवे में दस वर्ष ड्यूटी करेंगे संविदा चिकित्सक

रेलवे चिकित्सालयों में संविदा पर चिकित्सक अब दस साल के लिए तैनात होंगे। अभी तक इनका कार्यकाल सात वर्ष होता था। नार्दन रेलवे मेंस यूनियन (नरमू) के केंद्रीय अध्यक्ष शिवगोपाल मिश्र ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्बंध में बोर्ड द्वारा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस अवसर पर आयोजित पत्रकारवार्ता में यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष शिवगोपाल मिश्र ने बताया कि नार्दन रेलवे में 12 हजार रिक्त पदों को कर्मचारियों की तैनाती होगी। रेलवे अप्रेंटिस के पदों पर भी तैनाती का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है(दैनिक जागरण,लखनऊ,18.1.11)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।