कम आय वर्ग (ईडब्ल्यूएस) कोटे से नर्सरी में दाखिला करवाने वाले अभिभावकों के लिए दाखिला एक बड़ी मशक्कत का काम बन चुका है। स्कूल अलग-अलग तरह से अभिभावकों को स्कूलों के चक्कर कटवा रहे हैं। स्कूलों ने अभिभावकों को अभी तक ड्रा की तारीख नहीं बताई है। अभिभावकों का अरोप है कि स्कूल में फॉर्म जमा करवाने के बाद भी स्कूल ड्रा की तारीख नहीं बता रहे हैं। अभिभावकों का यह भी कहना है कि स्कूल फॉर्म जमा करवाने की अंतिम तारीख बढ़ जाने के बाद फॉर्म खत्म होने की बात कह रहे हैं। प्रीती आहूजा ने बताया कि वह जब कुछ स्कूलों में तारीख बढ़ जाने के बाद फॉर्म लेने गई तो स्कूलों ने फार्म खत्म हो जाने का बहाना बताया।
स्कूलों में फॉर्म जमा करवा चुके अभिभावकों को ड्रा की तारीख भी नहीं बताई गई है। अभिभावकों का यह भी आरोप है कि स्कूल तारीख के नाम पर फोन करने को बोल रहे हैं। स्कूलों का ऐसा रैवया देखकर अभिभावकों का मानना है कि स्कूलों का दाखिले की प्रक्रिया में ही यह रवैया है तो दाखिला होने के बाद स्कूल छात्रों को सही तरह से शिक्षा देंगे यह कहना मुश्किल है।
ज्ञात हो ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत दाखिला करवाने के लिए हाल ही में सरकार ने तारीख बढ़ाई है। अब आवेदन 20 मार्च तक किया जा सकता है। इस कोटे के तहत आपको कोई स्कूल फीस नहीं लगेगी। यहां तक की दाखिले के लिए मिलने वाला फॉर्म भी मुफ्त है। ट्यूशन फीस, एक्टीविटी फीस आदि सभी फीस माफ हैं। ट्रांसपोर्टेशन फीस के लिए स्कूल से संबध साधे। अगर कोई स्कूल नियमों का उल्लंघन करता है तो उसकी शिकायत सरकार से करें।
(लाइव हिंदुस्तान,17.1.11)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।