आपकी भी ख्वाहिश होगी कि सफलता आपके कदम चूमे और आप भी अपने प्रोफेशन में शिखर को छुए। यह संभव है, बशर्ते आप को सही गलत की पहचान करना आता हो। अगर आपने सही अवसर पहचान लिया, सही समय पर अपनी जॉब से संबंधित सही निर्णय ले लिया तो कभी भी आप असफल नहीं होंगे। साथ ही आपकी सोच में भी नकारात्मकता का नामोनिशान नहीं रहेगा। पॉजिटिव एटीट्यूड फिर आपके करियर को ऊंचाई पर ले जाएगा। अवसर के साथ साथ आप को सही और गलत व्यक्ति की पहचान करना भी आना चाहिए। ऑफिस में अगर आप गलत व्यक्तियों से बच पाए और प्रोफेशनल स्किल्स वाले गुणवान व्यक्तियों के साथ अपना संबंध बना पाए तो ढेर सी परेशानियां तो यूं ही समाप्त हो जाएंगी। कुछ सावधानियां, थोड़ी सी सतर्कता और उचित व्यक्ति की पहचान करने की क्षमता आपको सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
इंसान को पहचानें
आप वर्कप्लेस पर हैं, आपका सामना हर तरह के व्यक्ति से होगा। अब आपको परखना है कि कौन आपके लिए प्रोफेशनली फायदेमंद है और कौन नहीं। जो इंसान सही होगा उसका साथ आपके लिए बेहतर होगा। आजकल स्वार्थी और मौकापरस्त लोगों की कमी नहीं। ये आपके लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं, आपको धोखा दे सकते हैं। इसलिए ऑफिस में ऐसे लोगों से नजदीकी बढ़ाएं जो सही का साथ देते हैं।
तलाशें गुणों को
आप जिस प्रोफेशन में हैं, उसमें सफलता हासिल करने वाले व्यक्तियों को अपना आदर्श बनाएं। यह जानने का प्रयास करें कि किन गुणों ने उन्हें कामयाबी दिलाई। यह समझ आपको सही व गलत की पहचान कराएगी। आप इन गुणों को खुद में भी विकसित करने का प्रयास करें। कामयाब लोगों की खासियतें जानने के बाद आप वहीं ठहरेंगे जहां इनकी खुशबू मिलेगी।
अक्लमंद की न करें अनदेखी
सही व्यक्ति की पहचान करने के लिए जरूरी है आप उन सहयोगियों को पहचान लें जो किसी भी मसले को बहुत अक्लमंदी से सुलझाते हैं। उनके पास जाने से न तो कतराएं और न ही हिचकें। वे भी अपने आसपास कम ही लोगों को आने देते हैं। इसलिए उनकी अनदेखी न करें और उनसे अपनी रुकावटों को डिस्कस करें। इसका फायदा आप को लांग टर्म में मिलेगा। नुकसान फायदे देखें किसी भी अवसर को परखने का एक ही फंडा है कि आप पहले अपना फायदा और नुकसान देख लें। सही अवसर के चयन में इस तरह का आकलन जरूर करना चाहिए। अपना फायदा नुकसान जाने बिना किया गया निर्णय गलत भी साबित हो सकता है। व्यक्ति के चयन में आप कैलकुलेटेड नहीं भी हो तो भी चलेगा पर आपको अपनी बेहतरी तो देखनी ही है।
जिम्मेदारी से न कतराएं
आप अपना काम पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से करेंगे तो आपको सही गलत की पहचान करने का सामर्थ्य आ जाएगा(दैनिक जागरण,18.1.11)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।