मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

17 जनवरी 2011

गोरखपुरःविदेश भेजने के नाम पर ठगे गए बेरोजगार

सऊदी अरब भेजने के नाम पर 26 बेरोजगारों से 13 लाख रुपये हड़प कर एजेंट व डाक्टर फरार हो गये। एजेंट और डाक्टर की खोज में लखनऊ, आजमगढ़ होते हुए पीडि़त बेरोजगार रविवार को गोरखपुर पहुंचे। अपनी दास्तान पत्रकारों को सुनाई और फफक पड़े। विदेश भेजने के नाम पर ठगे गये झंगहा थाना अंतर्गत अमहिया निवासी जीतेन्द्र कुमार तिवारी, गगहा थाना अंतर्गत ग्राम बसावनपुर निवासी विनय शंकर तिवारी, खजुरी बाबू निवासी मनोज कुमार शाही व गगहा निवासी दिनेश यादव ने बताया कि आजमगढ़ व मऊ जिलेके कुछ परिचित लोगों ने गत अक्टूबर में एजेंट ए कुमार से मिलवाया था। एजेंट ने अपने को जयपुर का निवासी बताया और कहा कि वह पिछले चार वर्ष से 90 लोगों को विदेश भेज नौकरी दिलवा चुका है। वह सब उसकी बातों में आ गए। उसने उन्हें सऊदी अरब में आरसीसी की एक कंपनी में फीटर पद पर नौकरी दिलाने का वायदा किया था। चूंकि परिचितों के परिवार के 22 बेरोजगार पहले ही कुल 11 लाख रुपये एजेंट को दे चुके थे, सो उन चारों ने भी 50 हजार प्रति व्यक्ति की दर से कर्ज लेकर दो लाख रुपये व पासपोर्ट दे दिए। कुल 26 पासपोर्ट लेने के बाद एजेंट ने कहा कि इसे वीजा के साथ लौटाएंगे। बेरोजगारों ने बताया कि हरिवंशपुर निकट विश्राम हास्पिटल आजमगढ़ स्थित श्रीकृष्ण सिंह पालीवाल के मकान में एजेंट का कार्यालय था। इस कार्यालय पर एजेंट से कई बार वे मिले। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में एजेंट ने कहा कि लखनऊ में सबका मेडिकल होगा। तुम सब 25-25 हजार रुपये लेकर लखनऊ व दिल्ली एअरपोर्ट पर 14 जनवरी को पहुंच जाना, वहां तुम्हें वीजा और प्लेन का टिकट मिल जाएगा। सबका मेडिकल लखनऊ में सुल्तान कांपलेक्स कैसरबाग स्थित दानिया मेडिकेयर में डॉ. सुनील तिवारी ने किया। इसके बाद वे सब 14 जनवरी को लखनऊ व दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे। वहां एजेंट ए. कुमार से उनकी अंतिम बात फोन नंबर 9598713668 व 7698436309 पर व डॉ. तिवारी से मो.नंबर 9452272025 पर 11 बजे तक हुई, लेकिन इसके बाद उनके नंबर स्विच आफ हो गए। तब ठगे जाने का अहसास हुआ। ठगे गए बेरोजगार तुरंत लखनऊ स्थित वजीरगंज थाने पर पहुंचे और डाक्टर व एजेंट के खिलाफ तहरीर दी(दैनिक जागरण,गोरखपुर,17.1.11)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।