झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने एक बार फिर चतुर्थ सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) की तिथि में फ़ेरबदल कर दिया है. अब पीटी 13 मार्च 2011 को राज्य के पांच जिलों में निर्धारित केंद्रों पर होगी. 12 फरवरी से राष्ट्रीय खेल आरंभ होने व जनगणना कार्य शुरू होने की स्थिति में आयोग ने 13 फरवरी को परीक्षा नहीं लेने का निर्णय लिया है.
13 फरवरी को ही पूर्व से निर्धारित कई परीक्षाएं भी होनेवाली हैं. उल्लेखनीय है कि आयोग ने पूर्व में 23 जनवरी को पीटी लेने का निर्णय लिया था, लेकिन एडमिट कार्ड वितरण में आयी अड़चन व पूर्ण तैयारी नहीं होने की वजह से 13 फरवरी की तिथि निर्धारित की थी. पीटी में 219 पदों के लिए एक लाख आठ हजार उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. राष्ट्रीय खेल का आयोजन रांची सहित जमशेदपुर व धनबाद में किया जा रहा है.
जबकि आयोग द्वारा केंद्र के लिए चयनित सात जिलों में रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, देवघर, दुमका व हजारीबाग शामिल हैं. राष्ट्रीय खेल के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सरकार व आयोग को पत्र भेज कर कहा कि इस दौरान पुलिस बल व मजिस्ट्रेट की कमी के कारण परीक्षा लेने में कठिनाई होगी.
इसके बाद ही आयोग में कार्यकारी अध्यक्ष डॉ परवेज हसन की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद परीक्षा तिथि बढ़ाने का फ़ैसला लिया गया. प्रवेश पत्र पहलेवाला ही मान्य होगा. परीक्षा केंद्र भी जो पूर्व में घोषित है, वही रहेगा(प्रभात खबर,रांची,3.2.11).
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।