हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों में 26,00 कम्प्यूटर लैब स्थापित करने का निर्णय लिया है। 52,000 कम्प्यूटर टेबल राज्य के वन विभाग से खरीदी जाएंगी। यह निर्णय सरकारी स्कूलों के लिए वन विभाग से फर्नीचर खरीदने के संबंध में वित्त एवं वन मंत्री कैप्टन अजय ङ्क्षसह यादव की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को यहां हुई बैठक में लिया गया।
कैप्टन यादव ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि स्कूलों के लिए कम्प्यूटर टेबलस और दोहरे डैस्क बनाते समय आदेशानुसार उनकी गुणवत्ता और मजबूती का ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा वन विभाग से 52,000 कम्प्यूटर टेबल खरीदी जाएंगी। इस उद्देश्य के लिए नये आरों की स्थापना करके बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए वन विभाग की इकाइयों की क्षमता में भी उल्लेखनीय वृद्धि की जाएगी। वहीं शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने कहा कि कम्प्यूटर टेबल और दोहरे डैस्कों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के वरिष्ठï माध्यमिक स्कूलों में लगभग 6 लाख विद्यार्थी पढ़ रहे हैं और उनको उत्तम गुणवत्ता के दोहरे डैस्क और कम्प्यूटर टेबल उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास किए जांएगे। कैप्टन यादव ने कहा कि वन विभाग को शीशम की लकड़ी के साथ निर्धारित आकार के कम्प्यूटर टेबल बनाने के निर्देश दिए गए हैं, जिनकी फाइबर टॉप होगी।
उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा शिक्षा विभाग को ऑर्डर प्राप्त होने के आगामी तीन महीनों में कम्प्यूटर टेबल उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएंगे। श्रीमती भुक्कल ने कहा कि यदि वन विभाग से स्कूलों के लिए खरीदी गई कम्प्यूटर टेबल और दोहरे डैस्कों की गुणवत्ता अच्छी पाई गई तो कॉलजों और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के लिए भी फर्नीचर वन विभाग से खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा सरकार की प्राथमिकता है और सरकारी स्कूलों में विद्याॢथयों को सभी मूलभूत वस्तुएं उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा लगभग 2 लाख दोहरे डैस्क खरीदे जाएंगे, ताकि ये सभी विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाए जा सकें(दैनिक ट्रिब्यून,चंडीगढ़,4.2.11)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।