मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

04 फ़रवरी 2011

झारखंडःइंटरमीडिएट की परीक्षा देनेवाले 50 हजार छात्रो पर रोक

राज्य के 75 इंटर कॉलेजों के लगभग 50 हजार छात्रों की इंटर परीक्षा में शामिल होने पर रोक लग गयी है. ये छात्र वर्ष 2011 में होनेवाली ग्यारहवीं सेंटअप की परीक्षा में शामिल नहीं हो पायेंगे.

कॉलेजों ने बिना मान्यता के झारखंड एकेडमिक काउंसिल की रोक के बावजूद 2010-12 सत्र के लिए इन छात्रों का नामांकन ले लिया था. काउंसिल ने अब इन कॉलेजों को ग्यारहवीं परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र देने से इनकार कर दिया है.

इस परीक्षा में शामिल नहीं होने पर इन छात्रों का वर्ष 2012 की इंटर फाइनल परीक्षा के लिए पंजीयन नहीं हो पायेगा.कॉलेजों को भेजा था पत्र : काउंसिल ने बिना स्थापना अनुमति (मान्यता) के चल रहे कॉलेजों को 20 मार्च 2010 को ही नामांकन पर रोक लगाने का आदेश दिया था.

पत्र में कहा गया था कि अगर 30 जून 2010 तक इन कॉलेजों को सरकार से प्रस्वीकृति प्राप्त नहीं होती है, तो वे सत्र 2010-12 के लिए नामांकन नहीं लें. इसके बावजूद कॉलेजों ने नामांकन लिया. अब ऐसे 50 हजार छात्रों का भविष्य अधर में फंस गया है(सुनील कुमार झा,प्रभात खबर,रांची,4.2.11).

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।