मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

04 फ़रवरी 2011

रेलवे में अल्पसंख्यकों का भर्ती शुल्क माफ

रेलवे की भर्ती में अब अल्पसंख्यकों को वरीयता दी जाएगी। ग्रुप सी और ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा में शुल्क को माफ कर दिया गया है। ग्रुप सी और डी की परीक्षा में अल्पसंख्यक अभ्यर्थियों को पहले छूट नहीं मिलती थी। ग्रुप सी के लोको पायलट, टीटीई, गार्ड, क्लर्क ग्रेड परीक्षा और ग्रुप डी के हेल्पर, फेरा खलासी, सहायक प्वाइंट्स मैन, गेटमैन, ट्रैकमैन तथा अन्य पदों की भर्ती में अल्पसंख्यकों को फीस माफी की छूट मिलेगी। रेल राज्य मंत्री केएच मुनियप्पा के निर्देश पर रेलवे बोर्ड द्वारा इसके लिए अनुदेश जारी किया गया है। एनसीआर की 18 दिसंबर को घोषित 4692 पदों की भर्ती परीक्षा में भी छूट का प्रावधान किया गया है। आय प्रमाण पत्र आवेदन के समय अभ्यर्थी देंगे। इस आधार पर उनको परीक्षा में शुल्क माफ किया जायेगा। 

एक सदस्य अल्पसंख्यक
बोर्ड में भी अल्पसंख्यक हितों की रक्षा और उनके लिए हो रहे कामों के लिए बोर्ड में एक सदस्य अल्पसंख्यक कोटे का होगा(दैनिक जागरण,इलाहाबाद,4.2.11)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।