उत्तराखंड मुक्त विश्र्वविद्यालय में 17 स्थायी समेत कुल 63 पद सृजित किए गए हैं। इनमें 17 पद प्रतिनियुक्ति व संविदा और 29 पद आउट सोर्सिग से भरे जाएंगे। सरकार ने काफी जद्दोजहद के मुक्त विवि स्टाफ के ढांचे को मंजूरी दे दी। इस संबंध में बुधवार को उच्च शिक्षा प्रमुख सचिव पीसी शर्मा ने आदेश जारी कर दिए। शासनादेश के मुताबिक स्थायी नियुक्ति के 17 पदों में वित्त अधिकारी का एक और आठ क्षेत्रीय केंद्रों के लिए आठ सहायक क्षेत्रीय निदेशक, वैयक्तिक सहायक, लेखाकार, आशुलिपिक ग्रेड-एक, कैशियर व सहायक स्टोर कीपर के एक-एक, सहायक लेखाकार व क्रय सहायक के दो-दो पद शामिल हैं। प्रतिनियुक्ति व संविदा के 17 पदों में सिस्टम मैनेजर, नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर, हार्डवेयर इंजीनियर, पुस्तकालयाध्यक्ष, प्रशासनिक अधिकारी ग्रेड-दो के एक-एक, कंप्यूटर प्रोग्रामर के दो, प्रवर सहायक के दो, आशुलिपिक ग्रेड-एक के तीन और कंप्यूटर ऑपरेटर के दो पद शामिल हैं। आउटसोर्सिग के 29 पदों में पुस्तकालय क्लर्क, कंप्यूटर टाइपिस्ट, स्टोरमेट, बुक लिफ्टर, प्लंबर, हेल्पर, माली, स्वच्छक के एक-एक और क्लर्क-टाइपिस्ट के 11, कैटलॉगर के दो, ड्राइवर के दो, चौकीदार के दो पद शामिल हैं(दैनिक जागरण,देहरादून,3.2.11)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।