मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

03 फ़रवरी 2011

उत्तराखंडःट्यूशन सेंटर बन गए तीन डिग्री कॉलेज

मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर खोले गए तीन सरकारी डिग्री कॉलेज महज ट्यूशन सेंटर बनकर रह गए हैं। इनमें दो कॉलेज तो उनके विधानसभा क्षेत्रों में ही हैं। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्र्वविद्यालय से इन कालेजों को संबद्धता नहीं मिली है। मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक क्षेत्रीय जनता की मुराद पूरी करने को उच्च शिक्षा महकमे ने डिग्री कॉलेजों की स्थापना तो कर दी, लेकिन इन्हें अभी तक मान्यता नहीं मिल सकी है। मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने थलीसैंण तहसील क्षेत्र में बीते वर्ष राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव की स्थापना के संबंध में घोषणा की थी। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खंडूड़ी ने अपने कार्यकाल में दो साल पहले राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल व राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ की स्थापना की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए महकमे ने उक्त तीन डिग्री कालेज शुरू कर दिए लेकिन मान्यता नहीं मिलने से उक्त कालेज महज शोपीस साबित हो रहे हैं। केंद्रीय विवि बनने की वजह से गढ़वाल विवि ने उक्त नए कालेजों को संबद्धता देने से इंकार कर दिया। एक राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल को संबद्धता देने को विवि पैनल इंस्पेक्शन भी करवा चुका है। यही नहीं, विवि की ओर से उक्त कालेज को संबद्धता देने पर सैद्धांतिक सहमति व्यक्त की गई, लेकिन नई दिल्ली से इसे मंजूरी नहीं मिलने से फिलहाल यह मुद्दा भी फंसा हुआ है। राहत सिर्फ यह है कि विवि उक्त कालेज को परीक्षा केंद्र बनाने पर सहमत है(दैनिक जागरम,देहरादून,3.2.11)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।