शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी स्कूलों में दाखिलों की प्रक्रिया शुरू होने की तारीखों का ऐलान कर दिया है। दाखिलों की प्रक्रिया फरवरी के अंतिम सप्ताह में शरू होने जा रही है।
निदेशालय ने दाखिलों सहित सरकारी स्कूलों के लिए वर्ष 2011-12 में होने वाले अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय कर दी है। इसके तहत फरवरी के अंतिम सप्ताह में स्कूल दाखिलों की सूचना प्रकाशित करेंगे और तीन मार्च से आवदेन फार्म देने की शुरुआत कर दी जाएगी। स्कूलों द्वारा आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 17 मार्च होगी। चयनित बच्चों का ड्रा स्कूलों को 22 मार्च को करना होगा। दाखिलों की सूची की घोषणा 24 मार्च को स्कलों द्वारा की जाएगी।
निदेशालय ने अभिभावकों को जरूरी कागजात जमा कराने के लिए महज दो दिन का समय दिया है। 26 मार्च को अभिभावकों को दाखिलों से संबंधित सभी आवश्यक कागजात स्कूलों में जमा कराने होंगे। निदेशालय की तरफ से कक्षा आठवीं से दसवीं तक के दाखिलों के संबंध में भी सूचना जारी कर दी गई है। इन कक्षाओं में दाखिलों की शुरुआत एक अप्रैल से हो रही है। गौरतलब है कि सरकार के 217 सरकारी स्कलों में नर्सरी में 17 हजार से अधिक बच्चों के लिए दाखिला होगा। पिछले साल से कुछ सरकारी स्कूलों में नर्सरी कक्षा की व्यवस्था शुरू की गई है,लेकिन जानकारी के अभाव में अभिभावक उन तक नहीं पहुंच सके थे।
03 मार्च से मिलने लगेंगे फॉर्म
17 मार्च आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख
22 मार्च को होगा ड्रा(लाईव हिंदुस्तान डॉटकॉम,2.2.11)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।