मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

03 फ़रवरी 2011

एनसीईआरटी के नए प्रयोग से ग्रामीण छात्रों को फायदा

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी पढ़ाई की बेहतर सुविधाएं दी जा रही है। एनसीईआरटी के नए प्रयोग से ऐसे बच्चों को बड़ा फायदा होगा। उन्होंने ये बातें एनसीईआरटी व एचपी के प्रयास द्वारा तैयार किए गए लैब इन बॉक्स के शुभारंभ के बाद कही। उन्होंने इसकी सराहना भी की। उन्होंने कहा कि इससे सामाजिक व शैक्षिक क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों को स्थायी रूप दूर किया जा सकता है। एनसीईआरटी ने एचपी के सहयोग से लैब इन बॉक्स तैयार किया है। इसमें एक कंप्यूटर प्रयोगशाला का लघु रूप है। यह कंटेनर में बनाया है जिसमें पीसी, प्रिंटर, वॉयरलेस कनेक्टिविटी व एक विद्युत जेनरेटर भी शामिल है। इसे कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है। इस मौके एनसीईआरटी के निदेशक प्रो. जी रविंद्र ने कहा कि इस सुविधा से ग्रामीण भारत के छात्रों को लाभ होगा। एनसीईआरटी के एक विभाग की संयुक्त निदेशक वसुधा कामत ने कहा कि छात्र इसके जरिए एनसीईआरटी टेक्सट बुक, वीडियो व ऑडियो बुक्स और ई-सामग्री को एक्सेस कर सकतेहैं। इसमें टच स्क्रीन भी लगी है जिससे छात्रों में खुद प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने का विश्वास उत्पन्न होगा। लैब बॉक्स कम लागत में स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में आइसीटी एकीकरण का विकल्प प्रदान करता है(दैनिक जागरम,दिल्ली,3.2.11)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।