मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

03 फ़रवरी 2011

हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में काम ठप

एचपी यूनिवर्सिटी में परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति को लेकर शुरू हुआ विवाद बुधवार 28वें दिन भी जारी रहा। इस माह लगातार दूसरे दिन भी अधिकतर कर्मचारी शाखाओं में नहीं पहुंचे और सारा दिन वीसी ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन करते रहे। कर्मचारियों ने पहले तो वीसी ऑफिस के बाहर धरना दिया फिर दोपहर करीब दो बजे परिसर में विरोध रैली निकाली और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ईसी सदस्य चौधरी वरयाम सिंह बैंस, संयुक्त संघर्ष समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश चंद, प्रेस सचिव नरेश कुमार, सदस्य नागेंद्र गुप्ता और गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ. हितेश्वर ठाकुर, पूर्व कोर्ट सदस्य बिरमा चौहान समेत करीब 50 कर्मचारियों ने सुबह दस बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक वीसी ऑफिस के बाहर डेरा डाले रखा। इस दौरान कर्मचारियांे ने वीसी और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और परीक्षा नियंत्रक को वापस भेजने की मांग की।

परिसर में फिर गूंजे विरोध के स्वर
प्रदर्शन करने के बाद दोपहर दो बजे सैकड़ों कर्मचारियों ने डेपुटेशन गो बैक के नारे लगाते हुए विश्वविद्यालय परिसर में विशाल विरोध रैली निकाली। इसमें संयुक्त संघर्ष समिति, गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों सहित दूसरे कर्मचारियों ने भाग लिया। ईसी सदस्य चौधरी वरयाम सिंह बैंस, संयुक्त संघर्ष समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रमेशचंद ठाकुर और प्रेस सचिव नरेश कुमार ने कहा कि प्रतिनियुक्ति पर तैनात अधिकारियों को बाहर नहीं किया गया तो विरोध जारी रहेगा। समिति के प्रेस सचिव नरेश कुमार का कहना है कि वीरवार को भी प्रदर्शन जारी रहेगा(दैनिक भास्कर,शिमला,3.2.11)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।