मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

03 फ़रवरी 2011

डीटीयू ने आईटी इंजीनियर्स के लिए बनाई सोसायटी

दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय ने आईटी इंजीनियरों के लिए एक नई सोसायटी बनाई है। यह सोसायटी आईटी के क्षेत्र में नए उत्पादों और विकास से रूबरू कराएगी। साइट यानी सोसायटी फोर आईटी इंजीनियर्स के नाम से बनाई गई इस संस्था का उद्घाटन बुधवार को दिल्ली सरकार के सचिव सवितुर प्रसाद, आईटी विभाग के पीसी दत्ता राय और कुलपति प्रो पीबी शर्मा ने किया। उनके साथ मंच पर आईआईटी दिल्ली के प्रो एससी दत्ता राय, डीटीयू के आईटी विभाग के प्रमुख ओपी वर्मा और डा एनएस राघव मौजूद थे।

कुलपति प्रो शर्मा ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में तकनीकी सोसायटी की भूमिका अहम है। यह कोर्स में छात्रों को क्या पढ़ाया जा रहा है और उद्योग को किस तरह की जरूरते हैं इसके अंतर को पाटता है। उन्होंने कहा कि इससे विश्वविद्यालय के छात्र और दूसरे शिक्षक काफी लाभान्वित होंगे। सवितुर प्रसाद ने छात्रों से आह्वान किया कि वे नये प्रोजेक्ट ई गवर्नेंस और सिटीजन सर्विस की अवधारणा को अमलीजामा पहनाएं। उद्घाटन के बाद तकनीकी सेशन का भी आयोजन किया गया। इसमें साइट पर एक बुकलेट भी जारी की गई(नई दुनिया,दिल्ली,3.2.11)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।