मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

04 फ़रवरी 2011

इलाहाबादःयूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्र निर्धारण पर सवाल

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की मार्च माह में प्रस्तावित परीक्षा के केंद्र निर्धारण में मानकों की अनदेखी करते हुए अनियमितता बरती गई है। यह जानकारी मेजा के पूर्व विधायक रामकृपाल ने दी।
न्यूज रिपोर्टर्स क्लब में गुरुवार को पत्र-प्रतिनिधियों से बातचीत में पूर्व विधायक ने बताया कि शबरी इंटर कॉलेज बड़ोखर, कोरांव को सभी सुविधाओं के होने के बावजूद परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। इस विद्यालय में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 512 छात्राएं अध्ययनरत हैं। जबकि छात्राओं की कुल संख्या मात्र 125 ही होने के बावजूद मां लखवंती देवी इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में अधिकारियों को प्रार्थनापत्र भी दिया गया लेकिन उसका निस्तारण नहीं किया गया। पूर्व विधायक ने केंद्र न बनाए जाने को राजनीति से प्रेरित करार देते हुए बताया कि अधिकारियों ने अनुचित दबाव में यह कृत्य किया है। इसके विरोध में आंदोलन किया जाएगा(दैनिक जागरण,इलाहाबाद,4.2.11)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।