नर्सरी दाखिले के लिए स्कूल प्रशासन डोनशन की मांग भी कर रहे हैं। सरकार भले ही सख्ती की बात करती हो, लेकिन स्कूलों पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। ऐसे में अभिभावकों ने शिक्षा निदेशालय का दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया है। बुधवार को सौ अभिभावकों ने निदेशालय में शिकायत दर्ज करवाई है। इनमें से 10 अभिभावकों ने डोनेशन की मांग समेत कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन दाखिले के लिए मोटी रकम मांग रहे हैं। वहीं कुछ ने प्वाइंट सिस्टम में मनमानी का आरोप लगाया है। पालम निवासी राजेंद्र प्रसाद ने सेंट थॉमस स्कूल के खिलाफ निदेशालय में शिकायत कर कहा कि पहली सूची में उनके बच्चे का नाम आ गया है। वह फीस जमा कराने गए तो स्कूल प्रबंधन ने फीस के अलावा 25 हजार रुपये मांगे। डीएवी स्कूल, दयानंद विहार के खिलाफ विनोद राज ने कहा कि दाखिला में पारदर्शिता का अभाव है। मुबारकपुर के निर्मल सिंह ने शिकायत में लिखा कि फैंक एंथनी पब्लिक स्कूल में प्वाइंट सिस्टम का पालन नहीं हो रहा है। वहीं लाडो सराय की सोमा ने मदर्स इंटरनेशनल के खिलाफ शिकायत करते हुए लिखा है कि एलुमनी और सिबलिंग के बिना एक भी बच्चे का नाम दाखिला सूची में नहीं है।
इस बीच,नर्सरी दाखिले के लिए अभिभावकों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच पहली सूची के आधार पर स्कूलों में बच्चों के दाखिले शुरू हो गए। नाम आने पर कुछ अभिभावक जहां खुश होकर बच्चों के साथ स्कूल पहुंचे। वहीं अन्य कई अभिभावक भी स्कूल गए लेकिन आरोपों के साथ। कई अभिभावकों ने कहा कि जिन बच्चों का नाम पहली सूची में आया है उनके प्वाइंट बताए गए हैं। लेकिन जिन बच्चों के नाम पहली सूची और प्रतीक्षा सूची में नहीं है, उनके प्वाइंट भी स्कूलों को बताना होगा। अभिभावकों ने स्कूलों में आरटीआइ लगाने की भी बात कही है। सेंट्रल दिल्ली स्कूलों में ऐसे अभिभावकों की संख्या अधिक रही, जो स्कूलों पर पहली सूची में धांधली का आरोप लगा रहे थे। दक्षिणी दिल्ली के भी कई नामचीन स्कूलों में गड़बड़ी की शिकायत अभिभावकों ने की है। वहीं जिनके बच्चे का नाम पहली सूची में आ गया है, वे अभिभावक सभी कागजात के साथ दाखिले लेने बुधवार की सुबह ही स्कूलों में पहुंच गए थे। इधर, कई अभिभावकों ने शिक्षा निदेशालय से शिकायत की है कि स्कूलों द्वारा डोनेशन मांगे जा रहे हैं और प्वाइंट सिस्टम में धांधली की गई है। कई अभिभावक स्कूल के खिलाफ बोल तो रहे हैं, लेकिन मीडिया में आने से बच रहे हैं।(दैनिक जागरण,दिल्ली,3.2.11)।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।