परीक्षा केंद्रों पर सामूहिक नकल एवं अन्य अनियमितताओं के चलते प्रदेश के विभिन्न जनपदों में निरस्त की गई इंटरमीडिएट की अलग-अलग विषयों की पुनर्परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कियागया है। यूपी बोर्ड की विज्ञप्ति के अनुसार ये परीक्षाएं 27 से 30 अप्रैल के बीच होंगी। बैजनाथ इंका भुस्का मेजारोड इलाहाबाद नागरिकशास्त्र द्वितीय 30 को, पब्लिक इंका मनौरी इलाहाबाद गणित द्वितीय 27 को, लाल बहादुर शास्त्री उमावि बसहरा तरहार इलाहाबाद समाजशास्त्र द्वितीय 29 को, दिलीप सिंह इंका बाकरगंज गोराजू कौशांबी संस्कृत प्रथम 29 को, रामनेवाज सिंह उमावि जगतपुर कटरी कौशांबी संस्कृत प्रथम 29 को, राजेंद्र सिंह रामभजन सिंह उमावि अमीना गोराजू कौशांबी संस्कृत प्रथम 29 को होगी(दैनिक जागरण,इलाहाबाद,18.4.11)।
इस नकल पर सम्स्थान खुद नकेल नही कसते। सारा साल पढाना नही फिर नकल से पास करवाना। मेरा देश महान।
जवाब देंहटाएं