मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

18 अप्रैल 2011

हिमाचलःमंत्री नहीं कर पाएंगे अब शॉर्ट स्टे ट्रांसफर

सरकार के सभी मंत्री ऐसे कर्मचारियों के तबादले ही कर पाएंगे, जिनका कार्यकाल पूरा नहीं होगा। विभाग शॉर्ट स्टे के सभी मामलों की फाइल बनाकर मुख्यमंत्री कार्यालय को मंजूरी के लिए भेजेंगे। सामान्य तबादला प्रक्रिया शुरू होने के बाद तबादले के लिए इच्छुक कर्मचारी सीधे संबंधित मंत्री को आवेदन दे सकता है। मुख्यमंत्री कार्यालय को प्राप्त होने वाले दूसरे विभागों के तबादला आवेदन संबंधित मंत्रियों को जाएंगे। सोमवार से सभी मंत्रियों के सचिवालय में मौजूद रहने की संभावना है। जनजातीय क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारी तभी बाहर निकल पाएगा जबकि बाहर से आने वाला कर्मचारी नियुक्ति देगा।


सामान्य तबादलों में सरकार ने साफ कर दिया है कि आपसी सहमति से और आग्रह पर तबादला चाहने वाले कर्मचारी को यात्रा व महंगाई भत्ता का लाभ नहीं मिलेगा। मुख्यमंत्री धूमल पहले अपने विभागों से जुड़े तबादले करेंगे। उनके पास एक दर्जन से अधिक विभाग हैं,जिनके आवेदनों पर ही कार्रवाई होगी। इसके अलावा ऐसे कर्मचारियों के तबादलों के मामले उनके पास आएंगे जो किसी तरह से विवादित रहे होंगे।
शॉर्ट स्टे की फाइलें मई माह के दूसरे हफ्ते में मुख्यमंत्री की टेबल पर आएंगे। मुख्य सचिव राजवंत संधू ने कहा कि तबादलों के संबंध में सभी विभागाध्यक्षों को अवगत करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि अवकाश के बाद सचिवालय में काम काज सामान्य होगा। विभागों में अधिकारियों के पद भी खाली नहीं रहेंगे(दैनिक भास्कर,शिमला,18.4.11)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।