डीयू में दाखिले के इच्छुक छात्रों को अब दाखिला बुलेटिन घर बैठे फ्री में उपलब्ध होगा। दाखिला फॉर्म की छुट्टी होने के बावजूद विवि इस बार अपना दाखिला बुलेटिन ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों से पेश करने जा रहा है। इसके जरिये हर वर्ष पाठ्यक्रमों व दाखिला नियमों की जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।
डीयू की ओर से निर्धारित केन्द्र से इन्हें खरीदने के लिए एक निर्धारित राशि का भुगतान करना होगा, लेकिन ऑनलाइन यह फ्री में उपलब्ध होगा। डीन छात्र कल्याण प्रो. जेएम खुराना ने बताया कि आवेदन फॉर्म की अनिवार्यता खत्म होने के बावजूद हर साल की तरह इस बार भी जून के पहले सप्ताह में डीयू अपना दाखिला बुलेटिन जारी कर देगा।
उन्होंने बताया कि चूंकि इस बार इसमें से ओएमआर फॉर्म गायब रहेगा। इसलिए 50 रुपए की कीमत वाले इस बुलेटिन की कीमत में भी कुछ कम की जाएगी। इतना ही नहीं, छात्रों के लिए इसे डीयू वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराया जाएगा, जहां से वे इसे मुफ्त में ही डॉउनलोड कर सकेंगे, यानी यह बुलेटिन फ्री में घर बैठे उपलब्ध होगा।
प्रो.खुराना ने बताया कि एक अनुमान के अनुसार हर साल दाखिला बुलेटिन की बिक्री डेढ़ से दो लाख के बीच रहती है, लेकिन इस बार इसमें कुछ गिरावट आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस बात की कोशिश की जा रही है कि इनकी बिक्री केन्द्र ऐसी जगहों पर हों जो छात्रों की पहुंच में रहें। अभी बुलेटिन जारी होने की तिथि और उनके बिक्री केन्द्रों को लेकर फैसला नहीं हुआ है, लेकिन इतना जरूर है कि इसे जून के पहले सप्ताह में छात्रों को उपलब्ध करा दिया जाएंगा(दैनिक भास्कर,दिल्ली,18.4.11)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।