मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

18 अप्रैल 2011

हरियाणाःशिक्षक उत्तर-पुस्तिकाएं जांचने का बहिष्कार करेंगे

हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन (हसला) ने आज से शुरू होने वाली उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्याकंन का सामूहिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में हसला प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया।


बैठक में हसला प्रदेशाध्यक्ष किताब सिंह मोर ने कहा कि प्रदेश सरकार की हठधर्मिता, वातानुकूलित कमरों में बैठकर शिक्षा विभाग में प्रयोग के नाम पर खिलवाड़ करने और स्कूल प्राध्यापकों की चिरलंबित न्यायोचित मांगों की अनदेखी के खिलाफ हसला पिछले कई माह से आंदोलित हैं। जिसका असर प्रदेश सरकार पर नहीं हो पा रहा है। एक ओर जहां स्कूल प्राध्यापकों कैडर में पदोन्निति न करने, एमफिल, पीएचडीबी अग्रिम वेतनवृद्घि मांगों के कारण रोष है। वहीं प्रस्तावित त्रिस्तरीय ढांचा लागू करने के कारण प्राध्यापकों का पदनाम बदलने, खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर सीधी भर्ती करने, पदोन्नति के लिए विभागीय परीक्षा तथा विद्यालयों में समय सारिणी के परिवर्तन के कारण आज पूरा प्राध्यापक समाज एकजुट हो गया है। हसला ने प्रदेश सरकार को मांगों को लेकर कई बार बात की, लेकिन सब व्यर्थ। इसलिए अब हसला उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्याकंन जैसा ठोस निर्णय लेने पर मजबूर है। 


बैठक में प्रदेश महासचिव दलबीर पंघाल ने कहा कि हसला के नेतृत्व में कई माह से शिक्षक वर्ग आंदोलित हैं। पहले चरण में काले बिल्ले लगाकर, दूसरे चरण में जिला उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन देने, तीसरे चरण में चंडीगढ़ में प्रदर्शन और चौथे चरण में सामूहिक अवकाश लिया था, लेकिन सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रही है। इसलिए पिछले कई दिनों से रोहतक में प्राध्यापक क्रमिक अनशन पर बैठे हुए हैं, जो रविवार को समाप्त हो गई। इसलिए अब प्राध्यापक सोमवार से शुरू होने वाली मूल्याकंन का सामूहिक बहिष्कार करेंगे। वहीं, जिला प्रधान सतवीर नागर ने कहा कि जिले में हर आंदोलन की तरह यह आंदोलन भी पूरे जोश और लगन से किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि कोई भी प्राध्यापक उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने के काम में नहीं लगेगा। जिले में इसका पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतेंद्र सौरोत, जींद से सुखदेव, डा. धर्मसिंह, सुशील यादव, पवन गुप्ता, राजेंद्र दलाल, डा. नेम सिंह लांबा, रामरतन गुप्ता, कैलाश चंदेला, हुकुम सिंह, रविंद्र मनचंदा और सतबीर पंवार आदि अनेक प्राध्यापक मौजूद थे(नई दुनिया,फरीदाबाद,18.4.11)।

दैनिक ट्रिब्यून की रिपोर्टः
हरियाणा स्कूल लेक्चरर्ज एसोसिएशन (हसला) के आह्वान पर हरियाणा सरकार और शिक्षा विभाग की नर्ई त्रिस्तरीय शिक्षा नीति के विरोध में तथा हसला की लंबित मांगों के मुद्दे पर प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में कार्यरत सभी प्राध्यापक हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं के सोमवार 18 अप्रैल से शुरू होने वाले उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार करेंगे।
उधर, प्रदेश भर में सक्रिय विभिन्न अध्यापक संगठनों ने हसला के समर्थन में 24 अप्रैल को पूरे प्रदेश में सभी जिला मुख्यालयों पर धरने व प्रदर्शन करने तथा ज्ञापन देने का निर्णय किया है। उपरोक्त दावा करते हुए हसला के प्रदेशाध्यक्ष किताबसिंह मोर ने आज यहां जारी विज्ञप्ति में आरोप लगाया कि सरकार हसला की मांगों के प्रति नकारात्मक, हठधर्मितापूर्र्ण एवं तानाशाह रवैया अपनाए हुए है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारी शिक्षा के क्षेत्र में नए प्रयोग करने की आड़ में शिक्षा के मूल ढांचे को ध्वस्त करने का प्रयास कर रहे हैं। हसला ने विभिन्न चरणों में आंदोलन चलाकर सरकार को नई शिक्षा नीति की खामियों से परिचित करने का भरसक प्रयास किया लेकिन सरकार आने इरादे से टस से मस नहीं हुर्ई।
उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय नीति लागू होने से प्राध्यापकों का पदनाम बदलने, पदोन्नति के लिए विभागीय परीक्षा तथा विद्यालयों के समय में परिवर्तन आदि समस्याएं पैदा होंगी।
मोर ने बताया कि हसला के आंदोलन को समर्थन देने के लिए हरियाणा राजकीय अध्यापक, हरियाणा राजकीय अध्यापक महासंघ के दोनों घटकों, अध्यापक कल्याण संघ, प्रिंसिपलज एसोसिएशन, शारीरिक शिक्षक संघ, संस्कृत शिक्षक संघ, ड्राइंग टीचर्स एसोसिएशन व हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ मुख्यालय जींद ने संयुक्त रूप से 24 अप्र्रैल को प्रदेश भर में सभी जिला मुख्यालयों पर धरने व प्रदर्शन आयोजित करने तथा ज्ञापन देने का फैसला लिया है।

2 टिप्‍पणियां:

  1. इस सिलसले में एक लेख http://samajvad.wordpress.com/2011/04/13 पर 'ऐसे चलती है भारतीय शिक्षा प्रणाली छपा है' कृपया जरूर पढ़ें

    जवाब देंहटाएं
  2. हा हा बोर्ड रिक्शा पोलरों से करवा लेगा चैक वैसे भी अब यहाँ उत्तरपुस्तिका पर लाल मार्क ही तो कर रहें है १३/९० अंक वाला भी पास हो जाता है

    जवाब देंहटाएं

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।