मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

18 अप्रैल 2011

राजस्थानःटेट के लिए पांच प्रतिशत अंक कम हुए

टेट (अध्यापक पात्रता परीक्षा) के लिए अब पांच प्रतिशत अंक कम कर दिए गए हैं। इसका फायदा सामान्य वर्ग सहित सभी वर्ग के आशार्थियों को मिलेगा। हालांकि, वर्ष 2009 के बाद सामान्य वर्ग के जिन आशार्थियों ने बीएड की हो उनके लिए 50 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता बनी रहेगी। यह जानकारी रविवार को बांसवाड़ा के दौरे पर आए राजस्थान के शिक्षा मंत्री मास्टर भंवरलाल ने दी।

मंगलेश्वर महादेव मंदिर परिसर स्थित हेलिपेड पर भास्कर से विशेष बातचीत में शिक्षा मंत्री मास्टर भंवरलाल ने कहा कि यदि सामान्य वर्ग का अभ्यार्थी वर्ष 2009 तक बीएड की परीक्षा में बैठा है तो उसे निर्धारित 50 प्रतिशत अंकों में से पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इससे सामान्य वर्ग का अभ्यार्थी 45 प्रतिशत होने पर भी टेट परीक्षा में बैठ पाएगा। शिक्षा मंत्री ने एसी एसटी, ओबीसी, स्पेशल ओबीसी, विधवा, परित्यक्ता महिला आशार्थियों के संबंध में बताया कि इस वर्ग के आशार्थियों ने अगर वर्ष 2009 के बाद बीएड किया है तो उन्हें 50 प्रतिशत में से पांच प्रतिशत की छूट दिए जाने से अब इस वर्ग के अभ्यार्थी भी 45 प्रतिशत अंक होने पर टेट परीक्षा में बैठ पाएंगे। इसी वर्ग के उन आशार्थियों को जिन्होंने वर्ष 2009 से पहले बीए किया है उन्हें 45 प्रतिशत में से पांच प्रतिशत अंकों की छूट दे दी गई है। अब वे 40 प्रतिशत अंक होने पर भी टेट परीक्षा में बैठ पाएंगे(दैनिक भास्कर,बांसवाड़ा,18.4.11)।

1 टिप्पणी:

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।