राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के संविदा व अतिथि व्याख्याता, कम्प्यूटर प्रोग्रामर, प्रयोगशाला अनुदेशकों ने डिग्री कालेजों के संविदा प्रवक्ताओं के बराबर वेतन मांगा है। बुधवार को पॉलीटेक्निक संस्थानों के कर्मचारियों की गांधी पार्क में हुई बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही एकजुटता से हक की लड़ाई लड़ने के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से मुकेश सिंह को अध्यक्ष, महेश पाल को उपाध्यक्ष, खगेन्द्र अवस्थी को कोषाध्यक्ष, एसके पंत को सचिव चुना गया। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि पॉलीटेक्निक संस्थानों के संविदा कर्मियों को राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत संविदा प्रवक्ताओं के बराबर मानदेय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविदा प्रवक्ता लम्बे समय से विभाग को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अनेक लोग तो नौकरी के लिए निर्धारित आयु सीमा भी पार कर चुके हैं। ऐसी स्थिति में वह कहीं बाहर भी नहीं जा सकते है। इसलिए सरकार को उनके हितों को ध्यान में रखकर सकारात्मक कार्रवाई करनी चाहिए(राष्ट्रीय सहारा,देहरादून,17.4.11)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।