सुखाडिया विश्वविद्यालय में संबद्ध बीएड कॉलेजों की परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। इसके परीक्षा आवेदन सोमवार से भरे जाएंगे। आवेदन पत्र कॉलेजों में पहुंचा दिए गए हैं। आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 25 अप्रेल है। गौरतलब है कि 80 से ज्यादा कॉलेज के नौ हजार से अघिक विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे।
परीक्षा व्यवस्था में बदलाव करते हुए इस वर्ष फीस नकद जमा कराने की बजाय आईसीआईसीआई बैंक में चालान के माध्यम से जमा होगी। आवेदन के साथ विद्यार्थियों को चालान दिया जाएगा। कॉलेज से फीस लिखवाकर बैंक चालान बनवाना होगा। चालान की प्रति आवेदन पत्र के साथ कॉलेज में जमा कराना होगा। जिन कस्बों में बैंक नहीं है, वहां विद्यार्थी नकद फीस जमा करा सकते हैं। दो सौ रूपए विलम्ब शुल्क के साथ आवेदन 29 अप्रेल तक जमा कराए जा सकते हैं(राजस्थान पत्रिका,उदयपुर,17.4.11)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।