मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

17 अप्रैल 2011

यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम सात जून तक

यूपी बोर्ड का हाईस्कूल-इंटर परीक्षा का परिणाम आगामी सात जून तक घोषित किया जायेगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय ने यह फैसला माध्यमिक विद्यालयों के शैक्षिक सत्र जुलाई तक शुरू करने की गरज से लिया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय द्वारा बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन की तिथि 26 अप्रैल घोषित कर दिये जाने के बाद परीक्षा परिणाम की तिथि भी लगभग तय हो गयी है। माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद की सचिव श्रीमती प्रभा त्रिपाठी ने बताया कि तय समय पर बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किये जाने की तैयारी पहले से ही की जा रही है। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा के पहले माध्यमिक विद्यालयों की प्रायोगिक परीक्षाएं सम्पन्न करायी गयी, जबकि इस दौरान शिक्षकों को जनगणना जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भी डय़ूटी करनी पड़ी थी। बोर्ड की सचिव ने बताया कि अबकी बार बोर्ड परीक्षा का परिणाम सात जून तक घोषित कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल से शुरू की जा रही उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन का कार्य 15 दिन के भीतर पूरा कर लिया जायेगा(राष्ट्रीयसहारा,वाराणसी,17.4.11)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।