मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

17 अप्रैल 2011

लखनऊःनगर निगम डिग्री कालेज में भी पढ़ाई होगी महंगी !

नगर निगम के स्कूलों में भी पढ़ाई महंगी होगी। शुल्क में बढ़ोतरी की मार सबसे पहले डिग्री कालेज के छात्रों पर पड़ेगी। नगर निगम स्नातक कक्षाओं के शुल्क में वृद्धि की तैयारी में है। करीब बीस से पचीस फीसदी की शुल्क वृद्धि का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जल्द उसको मंजूरी दे दी जाएगी। इस्माइलगंज में नगर निगम का डिग्री कालेज संचालित है। इसके साथ ही नगर निगम का अमीनाबाद इंटर कालेज व अन्य स्कूल भी हैं। नगर निगम के स्कूलों में लम्बे समय से फीस वृद्धि नहीं हुई है। शिक्षण संस्थाओं द्वारा की गयी फीस वृद्धि की बयार अब नगर निगम तक भी पहुंच गयी है। नगर आयुक्त शैलेश कुमार सिंह ने फीस वृद्धि का प्रस्ताव पेश करने का आदेश दिया है। नगर निगम के इस्माइलगंज में संचालित डिग्री कालेज में कला व वाणिज्य वर्ग की स्नातक कक्षाओं में सबसे पहले फीस वृद्धि होगी। वर्तमान में कला वर्ग की कक्षाओं के लिए छात्रों को ढाई हजार व वाणिज्य वर्ग की कक्षाओं के लिए तीन हजार का शुल्क निर्धारित है। नगर निगम के अफसरों का मानना है कि नगर निगम के डिग्री कालेज की फीस सबसे कम है। ऐसे में फीस वृद्धि की जा सकती है। नगर निगम के अफसरों ने फिलहाल कला वर्ग के लिए पांच सौ व वाणिज्य वर्ग के लिए एक हजार की शुल्क वृद्धि का प्रस्ताव तैयार किया है। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त आरएन पाल का कहना है कि दूसरे कालेजों के फीस ढांचे का अध्ययन किया जा रहा है। प्रस्ताव को अंतिम रूप देकर नगर निगम को भेजा जाएगा(राष्ट्रीय सहारा,लखनऊ,17.4.11)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।