मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

17 अप्रैल 2011

आईआईएम उदयपुर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

लंबे इंतजार के बाद भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम), उदयपुर में आखिरकार प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। दो वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (पीजीपी) मे पहले सत्र 2011-13 में 72 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश आईआईएम, इंदौर के माध्यम से होगा। कॉमन एंट्रेस टेस्ट (कैट) में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थी प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी 25 मई तक आवेदन जमा करा सकते हैं। प्रवेश संबंधी प्रक्रिया जून में पूरी हो जाएगी व 11 जुलाई से अस्थायी कैंपस में कक्षाएं शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

आवेदकों में साक्षात्कार के लिए 576 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। प्रवेश में कट ऑफ सामान्य वर्ग के लिए 90 पर्सेन्टाइल, ओबीसी के लिए 80, एससी की 70, एसटी की 50 पर्सेन्टाइल जाने की उम्मीद जताई जा रही है। आरक्षण नियमों के अनुसार पहले बैच में 34 सामान्य, 19 ओबीसी, 11 एससी, 6 एसटी व दो विकलांग विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। गौरतलब है कि वर्ष 2009 में राजस्थान में आईआईएम की घोषणा हुई थी।
यहां होंगे साक्षात्कार
बेगलूरू, दिल्ली, इन्दौर, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद व जयपुर
दौरे की तिथि तय नहीं
आईआईएम के अस्थायी कैंपस पर अभी मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय की मुहर लगनी बाकी है। पूर्व में आईआईएम, अहमदाबाद व मंत्रालय की टीम ने सुखाडिया विश्वविद्यालय के पॉलिमर साइंस भवन में अस्थायी कैंपस शुरू करने पर सहमति जताई थी। बाद में जिम्मेदारी आईआईएम, इंदौर को दे दी गई। उसके दल का दौरा प्रस्तावित है। पूर्व में अप्रेल के प्रथम सप्ताह में दौरे की संभावनाएं जताई जा रही थी(राजस्थान पत्रिका,उदयपुर,17.4.11)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।