भारत में ऐसी कई यूनिवर्सिटी हैं जहां आप स्कॉलरशिप के जरिए अपनी पढ़ाई कर सकते हैं। इससे बहुत कम फीस में आपकी पढ़ाई पूरी हो जाती है। अगर आप पढ़ने में अच्छे हैं तो भारत में ऐसी कई यूनिवर्सिटी हैं जहां आप स्कॉलरशिप के माध्यम से बहुत कम फीस में अपनी आगे की पढ़ाई कर सकते हैं। ये हैं :
वीआईटी युनिवर्सिटी
१९८४ में बतौर प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज के रूप में शुरू हुआ यह संस्थान आज जानी-मानी युनिवर्सिटी में तब्दील है जहां ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स होते हैं । इसका प्लेसमेंट रिकॉर्ड भी बहुत अच्छा है ।
स्कॉलरशिप
यह युनिवर्सिटी कई स्कॉलशिप प्लान देती है जिसके तहत आप आसानी से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी कर सकते हैं । इसके लिए आपको सबसे पहले वीआईटी की इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा देनी होगी।
मुख्य तिथि
प्रवेश परीक्षा : १६ अप्रैल को हो चुकी है
परिणाम घोषित : ६ मई २०११
अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट देखें।
एसआरएम युनिवर्सिटी
इस कॉलेज की नींव १९८५ में पड़ी । २००६ में डीम्स युनिवर्सिटी बनने के बाद अब यहां २० हजार से अधिक छात्र हैं । यहां इंजीनियरिंग से लेकर मैनेजमेंट, हेल्थ साइंस, मेडिसिन आदि कई विषयों में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन होती है । यहां के लगभग ८० प्रतिशति छात्र तमिलनाडू के बाहर से हैं। यहां का प्लेसमेंट रिकॉर्ड भी बेहतर है ।
स्कॉलरशिप
यहां दो स्तर पर स्कॉलरशिप प्रोग्राम होते हैं । पहला उन छात्रों के लिए जो नेशनल लेवल पर एसअरएम इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होते हैं । उनके लिए ट्यूशन फीस ही माफ नहीं है, बल्कि आने-जाने का खर्च भी युनिवर्सिटी ही उठाती है । साथ में महीने में एक हजार रुपए भी देती है । दूसरा उन छात्रों के लिए जिन्होंने अपने राज्य में बोर्ड की परीक्षा में टॉप किया है । सीबीएसई में ९० प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने पर या फिर एसआरएम की प्रवेश परीक्षा में टॉप ८ हजार बच्चों में आपकी रैंक हो तो आपको ५० प्रतिशत ट्यूशन फीस में छूट मिलेगी ।
मुख्य तिथि
प्रवेश परीक्षा : २३ अप्रैल २०११
अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट देखें।
एमिटी युनिवर्सिटी
१९९५ में बिजनेस स्कूल के रूप में शुरू होकर २००५ में इसे प्राइवेट युनिवर्सिटी के रूप में पहचान मिली । आज यहां करीब ४४ कोर्स होते हैं। जिन बच्चों में प्रतिभा है और पढ़ाई में अव्वल हैं उनके लिए यह युनिवर्सिटी कई तरह के स्कॉलरशिप प्रोग्राम का आयोजन करती है ।
स्कॉलरशिप
सीबीएसई या आईसीएसई बोर्ड से १२वीं में ९३ प्रतिशत अंक लाने पर सौ प्रतिशत स्कॉलरशिप की योजना है, जिनके अंक ८८ प्रतिशत हैं उन्हे ५० प्रतिशत स्कॉलरशिप मिलती है।
मुख्य तिथि
जो बच्चे स्कॉलरशिप में आ रहे हैं उनके लिए किसी तरह की प्रवेश परीक्षा नहीं है वे सीधा दाखिला ले सकते हैं । वे बच्चे फास्ट ट्रैक मोड के अंतर्गत आते हैं जिनका सीधा साक्षात्कार लिया जाता है ।
अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट देखें।
(पूजा डबास,नई दुनिया,दिल्ली,18.4.11)
उतनी ही फीस भी ज्यादा है यहाँ की ,इन का ५०% भी अन्य की फुल फीस से अधिक है
जवाब देंहटाएं