मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

18 अप्रैल 2011

डीटीसी कर्मियों को मिलेगा चिल्ड्रेन अलाउंस

डीटीसी प्रबंधन अपने कर्मचारियों के बच्चों की पढ़ाई का भी खर्च उठाएगा। स्कूल में पढ़ने वाले दो बच्चों की टयूशन फीस हर महीने देने के लिए प्रबंधन तैयार हो गया है। निगम के इस फैसले से करीब 15-20 बीसदी कर्मचारियों को फायदा होगा।

डीटीसी कर्मचारियों ने सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (कैट) में वाद दायर करके ट्रांसपोर्ट अलाउंस और चिल्ड्रन अलाउंस देने की मांग की थी। इस पर डीटीसी प्रबंधन ने कैट में अपना पक्ष रखते हुए कमजोर आर्थिक स्थिति की दलील पेश की थी। साथ ही कहा कि डीटीसी के पास इतने साधन नहीं है कि कर्मचारियों की दोनों मांगों को पूरा किया जा सके।


इस पर कैट ने डीटीसी प्रबंधन को अपने कर्मचारियों को चिल्ड्रेन अलाउंस देने के निर्देश दिए। कैट का फैसला आने के बाद डीटीसी प्रबंधन ने अपने सभी कर्मचारियों को अलाउंस देने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रबंधन का कहना है कि कैट के फैसले से करीब 15 से 20 प्रतिशत कर्मचारियों को फायदा होगा। 
निगम अपने कर्मचारियों के 12वीं क्लास तक में पढ़ने वाले बच्चों को अलाउंस के रूप में 12क्क् रुपये प्रति माह देगा। एक कर्मचारी ज्यादा से ज्यादा दो बच्चों की पढ़ाई के लिए अलाउंस ले सकता है। डीटीसी प्रबंधन का अनुमान है कि कैट के फैसले से निगम पर सालाना करीब डेढ़ करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा। यहां बता दें कि डीटीसी पर फिलहाल 12 हजार 212 करोड़ रुपये का कर्ज है और सालाना छह सौ करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है(दैनिक भास्कर,दिल्ली,18.4.11)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।