व्यवहार्य एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से गठित केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में भारी संख्या में शिक्षकों और प्रचायरे के पद रिक्त हैं। मानव संसाधन विकास मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय विद्यालय में शिक्षकों, प्राचायरे आदि के कुल मंजूर पदों में करीब नौ प्रतिशत पद रिक्त हैं जबकि नवोदय विद्यालय में करीब 16 प्रतिशत पद रिक्त हैं। केंद्रीय विद्यालय में विभिन्न स्तरों पर शिक्षकों, उपप्राचायरे, प्राचायरे आदि के कुल मंजूर पदों की संख्या 41,319 है और संगठन में 3,736 पद रिक्त हैं। इसी प्रकार नवोदय विद्यालय में शिक्षकों, उपप्राचायरे, प्राचायरे आदि के कुल मंजूर पदों की संख्या 12,945 है जबकि संगठन में 2,027 पद रिक्त हैं। मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि शिक्षकों की भर्ती एक सतत प्रक्रिया है और रिक्तियों को भरने का काम जारी है। केंद्रीय विद्यालय में प्राथमिक शिक्षकों के कुल मंजूर पदों की संख्या 14,970 है और संगठन में इस स्तर पर 934 पद रिक्त हैं। केंद्रीय विद्यालय में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों के कुल मंजूर पदों की संख्या 15,420 है जबकि इस स्तर पर 1,478 पद रिक्त हैं(राष्ट्रीय सहारा,दिल्ली,18.4.11)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।