मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

17 अप्रैल 2011

मध्यप्रदेशःमॉडल स्कूल के टीचरों की मांगी परफार्मेस रिपोर्ट

माध्यमिक शिक्षा मंडल के अंतर्गत संचालित होने वाले मॉडल स्कूल के शिक्षकों की परफारमेंस रिपोर्ट आला अधिकारियों ने मांगी है। रिपोर्ट के आधार ही शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति समाप्त करने या आगे बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा। प्रदेश में माशिमं द्वारा भोपाल, रीवा व जावरा में मॉडल स्कूलों का संचालन किया जाता है। इन स्कूलों में शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त होते हैं। तीनों स्कूलों में कई शिक्षक दस से बीस सालों से पदस्थ हंै। इनमें से कुछ शिक्षकों की परफारमेंस ठीक नहीं है। कई शिक्षकों ने दंबगाई दिखाते हुए स्कूलों में जड़े जमा ली है। इसे देखते हुए माशिमं के अधिकारी ने परफारमेंस रिपोर्ट के लिए तीनों स्कूलों को पत्र जारी किया है। इसमें विशेष रूप से पूछा गया है कि कितने शिक्षकों ने मॉडल स्कूल में अपनी सेवा देते हुए अभी तक कितने नकल प्रकरण बनाए हैं। साथ ही उनकी उपलब्धि क्या है। साथ ही परफारमेंस रिपोर्ट के बाद शिक्षकों की सेवाएं मॉडल स्कूल में लेना है या प्रतिनियुक्ति समाप्त कर उनकी सेवाएं मूल विभाग में सौंपा जाना है।

मॉडल स्कूलों को सुधारने की कवायद :
मॉडल स्कूल के गिरते शिक्षा स्तर को देखते हुए माशिमं ने सुधारने की कवायद शुरू की है। सूत्रों के अनुसार माशिमं की सख्ती का प्रमुख कारण दस-बीस साल से जमे शिक्षक भी हैं। इनमें कई शिक्षकों की परफारमेंस बेकार है, लेकिन अपने सोर्स के बलबूते पर अपनी जड़े जमा ली है। इस कारण माडल स्कूल का शिक्षा का स्तर भी गिरता जा रहा है। परफारमेंस रिपोर्ट के बाद शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की सेवाएं मूल विभाग को वापिस सौंप दी जाएगी। ताकि नए बेहतर शिक्षकों की पदस्थापना कर माडल स्कूल के स्तर को ऊंचा उठाया जा सकें(दैनिक जागरण,भोपाल,17.4.11)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।