मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

17 अप्रैल 2011

बिहारःचंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान में रिकार्ड प्लेसमेंट

चन्द्रगुप्त प्रबंधन संस्थान ने इस साल रिकार्ड प्लेसमेंट हुए हैं। संस्थान में देशभर की कई जानी मानी कंपनियों ने प्लेसमेंट शिविर लगाया और बड़ी संख्या में छात्रों का कैंपस चयन किया गया। हर एक छात्र के बाद तीन से भी ज्यादा नौकरियों के विकल्प थे। संस्थान से मिली जानकारी के अनुसार इस साल का सर्वाधिक पैकेज बारह लाख प्रतिवर्ष था, जो कि संस्थान की छात्रा कीर्ति को मिला। कीर्ति अपने बैच की शीर्ष छात्रा है। बाकी छात्र- छात्राओं को भी अपार सफलता प्राप्त हुई। साधारणत: छात्रों को प्रतिवर्ष चार लाख से लेकर दस लाख तक के पैकेज के प्रस्ताव मिले। प्लेसमेंट की ये सफलता अपने आप में एक रिकार्ड है। चन्द्रगुप्त प्रबंध संस्थान ने मात्र दो वर्षो में अपार सफलता अर्जित की है। ऐसा बहुत कम ही देखा गया है कि इतने कम समय में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कंपनियां छात्रों को नियुक्त करती हों(राष्ट्रीय सहारा,पटना,17.4.11)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।