राजस्थान लोक सेवा आयोग सहायक आचार्य के पदों के लिए 26 जून को परीक्षा का आयोजन करेगा। आयोग चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य के पदों पर भर्ती के लिए संवीक्षा परीक्षा ऑनलाइन लेगा। बोर्ड सचिव डॉ. केके पाठक के अनुसार सहायक आचार्य ऑफ्थलमॉलोजी (नेत्र रोग) के पदों के लिए परीक्षा का समय शाम 3 से 5 बजे तक रहेगा।
इसके लिए राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय अजमेर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसी तरह सहायक आचार्य ऑटो-राइनो-लेरिंगोलॉजी (नाक, कान व गला) की परीक्षा राजस्थान यूनिवर्सिटी जयपुर में सुबह 9 से 11 बजे के बीच ली जाएगी। इसके लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अभ्यर्थी प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा ई-मित्र कियोस्क या जनसुविधा केंद्र से भी 5 रुपए देकर प्रवेश पत्र प्राप्त किया जा सकता है(दैनिक भास्कर,अजमेर,7.6.11)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।