मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

26 मई 2012

महाराष्ट्रः12वीं में लड़कियां आगे,स्नेहल कोसे ने मारी बाजी

चंद्रपुर जिले की ब्रम्हपुरी तहसील की नेवजाबाई कालेज की स्नेहल कोसे महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल के शुक्रवार को बारहवीं कक्षा के घोषित नतीजों में नागपुर संभाग में अव्वल रही। स्नेहल ने 98.16 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दूसरे व तीसरे स्थान पर नागपुर स्थित शिवाजी साइंस महाविद्यालय की छात्राओं ने परचम लहराया। मिनल सोनवणो 96.33 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे और फातिमा शब्बीर हुसैन 96.16 प्रतिशत पाकर तीसरे स्थान पर रही। नागपुर संभाग का परिणाम 69.93 प्रतिशत रहा। जो पिछले साल के मुकाबले में 1.8 प्रतिशत से अधिक है। शिक्षा मंडल ने इस बार भी ऑन लाइन परिणाम घोषित किए हैं। अमरावती संभाग का परिणाम 56 प्रतिशत तो औरंगाबाद संभाग का प्रतिशत 61.27 घोषित किया गया। 

गोदिंया सबसे आगे 
संभाग में इस वर्ष गोदिंया जिला अव्वल रहा। गोदिंया जिले का परिणाम सबसे अधिक 74.96 और सबसे कम परिणाम गड़चिरोली जिले का 62.64 प्रतिशत रहा। नागपुर जिले का परिणाम 71.39 प्रतिशत घोषित हुआ। अमरावती संभाग का परिणाम 56 प्रतिशत तो औरंगाबाद संभाग का प्रतिशत 61.27 घोषित किया गया।

71.16 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण 
संभाग में लड़कियों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 71.16 रहा। जबकि लड़कों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 66.65 रहा है। विज्ञान संकाय में 85.04 फीसदी, कला में 59.50 फीसदी, वणिज्य में 58.46 फीसदी और एमसीवीसी में 85.12 विद्यार्थी सफल रहे। संभाग में कुल 1 लाख 47 हजार 719 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें 1 लाख 1 हजार 60 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। 

राज्य में बेटियां रहीं आगे 
राज्य में कुल 67.94 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे हैं। कुल नौ विभागों में कोंकण विभाग 83.23 प्रतिशत के साथ अव्वल रहा है। जबकि सब से पीछे अमरावती (56 प्रतिशत) रहा। गत वर्ष की तुलना में राज्य के नतीजों में 2.33 प्रतिशत की वृध्दि हुई है। हर वर्ष की तरह फिर एक बार लड़कियों ने बाजी मारी है। यह जानकारी मंडल के अध्यक्ष सर्जेराव जाधव ने दी। इस परीक्षा के लिए राज्य से 13 लाख 26 हजार 64 परीक्षार्थी बैठे थे। इनमें से 9 लाख 865 परीक्षार्थी सफल रहे। नियमित परीक्षार्थियों में 79.66 प्रतिशत लड़कियां हैं। कोल्हापुर विभाग 76.74 प्रतिशत के साथ दूसरे और पुणो विभाग 75.74 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है। विज्ञान संकाय में 84.87 प्रतिशत, कला संकाय में 65.69 प्रतिशत और वाणिज्य संकाय में 71.43 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे।

डॉक्टर बन स्नेहल करना चाहती है समाज सेवा 
स्नेहल ईश्वर कोसे को पीसीएम समूह में शत प्रतिशत और पीसीबी समूह में 99.50 प्रतिशत अंक मिले हैं। उल्लेखनीय है कि स्नेहल का भाई प्रवीण भी 2007 की 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में विकलांग प्रवर्ग से राज्य में प्रथम आया था। स्नेहल अपनी सफलता का श्रेय अपने कॉलेज के अध्यापकों को देती हैं। स्नेहल ने गणित, जीवविज्ञान और रसायनशास्त्र की निजी कोचिंग लगाई थी। स्नेहल के पिता स्थानीय आंबेडकर विद्यालय में बतौर अध्यापक कार्यरत है(दैनिक भास्कर,नागपुर,26.5.12)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।