मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

01 जून 2012

यूपीःपुलिस विभाग में होंगी भर्तियां

निकाय चुनाव के बाद पुलिस विभाग की विभिन्न इकाइयों में सरकार भर्तियों का पिटारा खोलेगी। सभी इकाइयों में अराजपत्रित कर्मियों की सीधी भर्ती की जाएगी। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए यह पहल की जा रही है। गुरुवार को प्रमुख सचिव गृह की अध्यक्षता में एनेक्सी कमांड सेंटर में उच्च स्तरीय बैठक में भर्ती की प्रक्रिया को लेकर आवश्यक विमर्श किया गया। अधिकारियों ने विभिन्न इकाइयों में रिक्त चल रहे पदों पर अराजपत्रित कर्मियों की शीघ्र ही नई भर्तियां किये जाने पर विचार किया गया। इसके लिए संबंधित रिक्त पदों को भरे जाने की दिशा में सप्ताह के अंदर प्रस्ताव मांगा गया है। पुलिस में आरक्षी व उप निरीक्षक, अभियोजन, तकनीकी शाखा, विधि विज्ञान प्रयोगशाला, अग्निशमन सेवाएं और कारागार विभाग में रिक्त पद भरे जाएंगे। इसके लिए इन सभी विभागों के प्रमुख बैठक में बुलाए गए थे। पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद के भी अधिकारी बैठक में आये थे। प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन इकाइयों में भर्ती के सम्बंध में नियमावली में संशोधन आवश्यक हों, उसके प्रस्ताव भी शासन को सप्ताह के अंदर उपलब्ध करा दिए जाएं, ताकि उसकी समीक्षा कर निर्णय लिया जा सके(दैनिक जागरण,लखनऊ,1.6.12)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।